फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Negligence in the work of Jal Jeevan Mission, contracts of 33 villages of two companies cancelled.

Sehore: जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही, दो कंपनी के 33 गांवों की नल-जल योजना के कार्यों का ठेका निरस्त

Thu, 11 Jan 2024 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:30 PM IST
सार

जल जीवन मिशन के अंतर्गत घोर लापरवाही बरतने और कार्य समय सीमा में नहीं करने पर मेसर्स डल्लू कन्स्ट्रक्शन कंपनी एवं मेसर्स अम्बकेश्वर स्टील प्राइवेट लिमिटेड का ठेका निरस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Sehore: Negligence in the work of Jal Jeevan Mission, contracts of 33 villages of two companies cancelled.
काम में लापरवाही बरतने वाली दो कंपनियों के ठेके निरस्त किए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन के अंतर्गत घोर लापरवाही बरतने और कार्य समय सीमा में नहीं करने पर मेसर्स डल्लू कन्स्ट्रक्शन कंपनी एवं मेसर्स अम्बकेश्वर स्टील प्राइवेट लिमिटेड का ठेका निरस्त कर दिया गया है। गत दिनों जल जीवन मिशन के निर्माण के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही और कार्यों में विलंब होना पाए जाने पर इन कंपनी के 33 गावों की नल जल योजना के अनुबंध निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि मेसर्स डल्लू कन्स्ट्रक्शन कंपनी एवं मेसर्स अम्बकेश्वर स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिले के आष्टा विकासखंड एवं सीहोर में जल जीवन मिशन के कार्य किए जा रहे थे। कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


इन दोनों कन्स्ट्रक्शन कंपनियों के कुल 33 ग्रामों की नलजल योजना के कार्यों के अनुबंध निरस्त किए गए हैं। इसमें मेसर्स डल्लू कन्स्ट्रक्शन कंपनी के अनुबंध क्रमांक 09/21-22 अंतर्गत ग्राम मोलूखडी, जताखेड़ा, हरनाबदा, बडघाटी, कन्नौदमिर्जी एवं मेसर्स अम्बकेश्वर स्टील प्राइवेट लिमिटेड के अनुबंध क्रमांक 01/2021 2022 अंतर्गत ग्राम पाडलिया, सिराडी, कनपोन, सतपोन, मगरदीखुर्द एवं सरखेड़ा अनुबंध क्रमांक 40/2021-2022 अंतर्गत कुल 22 ग्रामों के कार्यों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। इस प्रकार कुल 33 ग्रामों की नल-जल योजना के कार्यों के अनुबंध निरस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed