फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Minister Karan Singh gave instructions to stop illegal colonies and transportation of sand

Sehore News: अवैध कॉलोनियों और रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के राजस्व मंत्री करण सिंह ने दिए निर्देश

Mon, 29 Jan 2024 07:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 07:57 PM IST
सार

अवैध कालोनियों और रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। राजस्व महाभियान के तहत लंबित प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला प्रदेश में अव्वल बना।

विज्ञापन
Sehore Minister Karan Singh gave instructions to stop illegal colonies and transportation of sand
राजस्व मंत्री करण सिंह ने बैठक में दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जिला पंचायत सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित कर राजस्व महाअभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान राजस्व मंत्री वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि पूरी ईमानदारी, गम्भीरता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर सुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि लोगों को राजस्व संबंधी अपने काम कराने के लिए परेशान न होना पड़े और उनके काम नियमानुसार समय-सीमा पर किया जाना निश्चित किया जाए। बैठक में राजस्व मंत्री वर्मा ने तहसीलदार राजस्व महाअभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक में राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि अच्छे काम करने वाले शासकीय सेवकों का सम्मान होगा और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटवारियों की हल्कों में उपस्थिति निश्चित करने की साथ ही तहसीलदार एवं एसडीएम ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें। मैं स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर राजस्व महाअभियान की गतिविधियों को देखूंगा।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि सीमांकन, नामांकन और बंटवारा आदि मामलों की तय समय-सीमा निर्धारित कर दी है। मंत्री वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नामांतरण प्रकरणों का 30 दिन और अविवादित बंटवारा प्रकरणों को 45 दिन में निपटाएं। इसके साथ ही राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने पटवारियों को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विधायक सुदेश राय ने पटवारियों की ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्धता, रेत के अवैध परिवहन, अवैध कॉलोनियों का विस्तार, बिजली एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों का ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण एवं उपलब्धता सहित अनेक बिन्दुओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांकन की तहसीलदार करें जांच
राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि सीमांकन का आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित भूमि का सीमांकन करने की कार्रवाई तुरंत की जाए। सीमांकन के समय पड़ोसी किसान को सूचित किया जाए और उनकी उपस्थिति में सीमांकन की कार्रवाई पूरी की जाए। मंत्री वर्मा ने कहा कि पटवारी द्वारा किए गए सीमांकन की जांच तहसीलदार अपने स्तर से कराएं। सीमांकन में गलती हो तो संबंधित पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

रेत के अवैध परिवहन और अवैध कालोनियों पर रोक लगाएं
अवैध कालोनियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जो भी कालोनाईजर द्वारा आसीय कालोनियां बनाई जाएं वे नियमानुसार सभी अनुमतियां हों। साथ यह भी देखा जाए कि जो कॉलोनियां बनाई जा रही हैं, उनमें बिजली, पानी, सड़क, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं हों। वर्मा ने रेत का अवैध परिवहन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवर लोडेड डंपर के आवागन से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के खराब हो जाती हैं। ऐसे डंपरों का आवागमन सख्ती से रोका जाए।

राजस्व महाअभियान में सीहोर प्रदेश में अव्वल
बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने राजस्व मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि राजस्व महाअभियान के तहत आज दिनांक की रिर्पोट के अनुसार सीहोर जिला प्रदेश में अव्वल है। यह अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ हुआ है और 29 फरवरी तक चलेगा। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया जिले कुल 1069 गावों में 1061 गावों में बी-1 वाचन किया गया जो कि 99 प्रतिशत है। इसके साथ ही श्री सिंह ने बताया कि राजस्व महाअभियान के अंतर्गत 1670 लंबित राजस्व प्रकरणों में से 1082 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है और इस अभियान के तहत सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण निश्चित किया जाएगा इसी प्रकरण आरसीएमएस अंतर्गत 54768 पंजीकृत प्रकरणों में से 45432 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है।


ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारियों की उपस्थिति के लिए रोस्टर तैयार होगा
राजस्व मंत्री श्री वर्मा के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारियों की उपस्थिति के लिए रोस्टर तैयार किया। उन्होंने कहा कि एक निर्धारित दिन एवं समय पर पटवारियों उपस्थिति से ग्रामवासियों को अपने राजस्व काम के संबंध में मिलने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed