फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Farmer dies due to lightning in Ichhawar, was the only earning person in the house

Lightening: इछावर में बिजली गिरने से किसान मृत, घर में इकलौता कमाने वाला था, सागर में 40 बकरियों की हुई मौत

Fri, 12 Jul 2024 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 10:55 PM IST
सार

सीहोर जिले के इछावर के गादिया में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदला और बिजली चमकने लगी। दोपहर तीन बजे के करीब गादिया में खेत पर काम कर रहे किसान द्वारका प्रसाद वर्मा (28) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Sehore: Farmer dies due to lightning in Ichhawar, was the only earning person in the house
सीहोर जिले में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान घर के पास स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। बिजली गिरने से किसान मौके पर ही झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना इछावर के गादिया ग्राम की है। मृतक किसान घर में इकलौता कमाने वाला था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इछावर के गादिया में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदला और बिजली चमकने लगी। दोपहर तीन बजे के करीब गादिया में खेत पर काम कर रहे किसान द्वारका प्रसाद वर्मा (28) पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि जैसे ही घटना के बारे में परिवार के लोगों को पता चला। परिवार के लोग किसान को इछावर के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया किसान द्वारका प्रसाद घटना के पहले अपने खेत पर बैलगाड़ी लेकर आया था, जिसमें पानी की टंकी रखी थी। पानी की टंकी से अपने ही घर में पानी भर रहा था। किसान काम पूरा होने के बाद पेड़ के नीचे रखी रस्सी को लेने गया था। इसी बीच आसमान से चमकी अचानक किसान के ऊपर आ गिरी।
विज्ञापन


घर में इकलौता कमाने वाला था किसान 
मृतक किसान घर में इकलौता कमाने वाला था। उसके 5 और 9 साल के दो बेटे हैं और उसके पास  4 एकड़ जमीन है। किसान की मौत के बाद बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसके पिता मोहन लाल के ऊपर ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर में 40 बकरियों की हुई मौत
सागर जिले के खुरई के ग्राम गढोला जागीर से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे की 40 बकरियों की मौत हो गई। ग्राम गढोला जागीर निवासी मथुरा पाल अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर गया हुआ था, 

तभी अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने लगी। इसके बाद मथुरा पाल पास ही बने श्मशान घाट के शेड पर आकर खड़े हो गए। बकरियां भी पास ही खड़ी थीं। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी जिनकी चपेट में आने से मथुरा पाल की लगभग 40 बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed