फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Expired Papad, Worm-Infested Rice Found at Nana Ghar Resort During Food Safety Raid

सीहोर: मेहमानों की सेहत से खिलवाड़ कौन कर रहा था? रिजॉर्ट में एक्सपायरी पापड़, चावल में कीड़े, मचा हड़कंप

Mon, 14 Sep 2026 07:59 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 07:59 PM IST
सार

सीहोर के आष्टा में खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक जांच में नाना घर रिजॉर्ट से एक्सपायरी पापड़ और चावलों में कीड़े मिले। टीम ने खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे। न्यू मनोज रेस्टोरेंट, राधा रानी रिजॉर्ट और किराना दुकान से भी नमूने लिए गए। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Sehore: Expired Papad, Worm-Infested Rice Found at Nana Ghar Resort During Food Safety Raid
औचक जांच में खुली लापरवाही

विस्तार

सीहोर जिले की आष्टा तहसील में खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक कार्रवाई ने रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या होटल और रिजॉर्ट संचालक चंद रुपए बचाने के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर उतारू हैं? आष्टा के नाना घर रिजॉर्ट में एक्सपायरी डेट के पापड़ और चावलों में कीड़े मिलना खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन


खाद्य विभाग की औचक कार्रवाई ने व्यवस्था की उस लापरवाही को उजागर कर दिया, जिसे सामान्य जांच के अभाव में नजरअंदाज किया जा सकता था। जिस सामग्री को खाने की मेज तक पहुंचना था, उसमें ही गंभीर खामी मिली। 
विज्ञापन


औचक जांच में खुली लापरवाही
कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल के नेतृत्व में टीम ने आष्टा के विभिन्न रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट और किराना प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौरः कारोबारी बोला- ब्यूटीशियन ने खुद लगाया फंदा, पहले भी कई बार धमका चुकी थी

नाना घर रिजॉर्ट में एक्सपायरी पापड़
जांच के दौरान नाना घर रिजॉर्ट में खाद्य सामग्री के रखरखाव की गंभीर स्थिति सामने आई। यहां उपयोग किए जा रहे पापड़ की समाप्ति तिथि निकल चुकी थी। इसके अलावा रिजॉर्ट में रखे चावलों में कीड़े पाए गए। टीम ने चावल और पापड़ के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे और संबंधित संचालक को आवश्यक निर्देश दिए।


दूसरे प्रतिष्ठानों पर भी कसा शिकंजा
टीम ने न्यू मनोज रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर भाजीबड़ा और कचौड़ी के नमूने लिए। वहीं राधा रानी रिजॉर्ट से दाल और चावल के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। ओम शिवम किराना एवं जनरल स्टोर से रोस्टेड चने का नमूना भी लिया गया।

लैब रिपोर्ट खोलेगी खाद्य गुणवत्ता की पोल
विभाग द्वारा संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी। यदि नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed