फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Crime Bag stolen from college premises of girl students who went for examination

Sehore Crime: लड़कियां परीक्षा दे रही थीं, उधर कॉलेज गलियारे में रखे बैग लेकर रफूचक्कर हो गया चोर

Sat, 10 Jun 2023 09:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 09:11 AM IST
सार

परीक्षा देने गई तीन छात्राओं के कालेज गलियारे में रखे बैग लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह मामला सीहोर जिले का है।
 

विज्ञापन
Sehore Crime Bag stolen from college premises of girl students who went for examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में परीक्षा देने गई तीन छात्राओं के गलियारे में रखे बैग बदमाश उठाकर रफूचक्कर हो गया। बैग में छात्राओं के मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। राहत की बात ये रही कि बैग ले जाने वाले बदमाश की तस्वीर कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। छात्राओं ने थाने में आवेदन देकर बैग चोर को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए आवेदन में छात्रा मुस्कान विश्वकर्मा, रानू व्यास और प्रियंका परमार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पीजी कॉलेज में परीक्षा देने गई थीं। गांव से आने के कारण तीनों छात्राओं के पास बैग था, जिसमें मोबाइल, पर्स और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। परीक्षा कक्ष में बैग ले जाने की अनुमति नहीं होने के कारण उन्होंने कक्ष के बाहर गलियारे में बैग रख दिए थे।
विज्ञापन


परीक्षा देने के बाद जब वह बाहर निकलीं तो उनके होश उड़ गए। बाहर रखे उनके बैग वहां से गायब थे। हैरान परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को इस घटनाक्रम से अवगत कराया। कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए, उसमें एक युवक उनके बैग ले जाता पाया गया है। हैरत की बात यह है कि कॉलेज में जारी परीक्षा के दौरान बाहरी युवक अंदर दाखिल हो गया और अपनी करतूत को अंजाम देकर आसानी से बाहर चला भी गया और कॉलेज प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। छात्राओं ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed