फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Anger among Brahmins against Pritam Lodhi, effigy burnt in Sehore

Sehore: प्रीतम लोधी के खिलाफ ब्राह्मणों में आक्रोश, सीहोर में फूंका पुतला

Fri, 19 Aug 2022 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 07:23 PM IST
सार

भले ही लोधी ने लिखित माफी मांग ली, पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया, पर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। सीहोर में उनका पुतला फूंका गया। ज्ञापन सौंपे गए। 

विज्ञापन
Sehore: Anger among Brahmins against Pritam Lodhi, effigy burnt in Sehore
सीहोर में प्रीतम लोधी का पुतला फूंका गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के नेता प्रीतम लोधी की ब्राह्मणों पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला अभी भी गर्मा रहा है। भले ही लोधी ने लिखित माफी मांग ली, पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया, पर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। सीहोर में उनका पुतला फूंका गया। ज्ञापन सौंपे गए। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में बैठक हुई थी। उसके बाद समाजजनों ने जोरदार नारेबाजी की। जिला प्रशासन से शिकायत की और उसके बाद पुतला फूंका। समाज के लोगों ने बताया कि भाजपा के दो बार से विधायक प्रत्याशी रहे प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मण व कथावाचकों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में समाज एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा प्रीतम लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


ब्राह्मण समुदाय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के करीबी भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अशोभनीय बातें कही हैं। इसका वीडियो वायरल हो गया है। ब्राह्मणजनों का कहना है कि शासन तत्काल लोधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। जिला प्रशासन से शिकायत करने वालो में समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, प्रदीप समाधिया, बब्बल गुरु, सर्व ब्राह्मण हितकारी संस्था के अध्यक्ष मनोहर शर्मा, प्रवीण तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, राजेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, नितिन उपाध्याय,केके रिछारिया, कपिल रजोरिया, राजेश दुबे, दीपक पुरोहित, गणेश तिवारी, रूपेश तिवारी, सुमित शर्मा, आनंद पाठक, मनोज शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed