फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Agriculture Development Officer got punishment for arguing in the meeting

Sehore: कृषि विकास अधिकारी को मिली बैठक में बहस करने की सजा, एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

Sat, 12 Nov 2022 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 08:40 PM IST
सार

किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय सीहोर में समीक्षा बैठक के दौरान बहस करने पर एक अधि्कारी पर कार्रवाई की गई है। जिले के कृषि विकास अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Sehore: Agriculture Development Officer got punishment for arguing in the meeting
उपसंचालक कृषि केके पांडे ने आदेश दिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कृषि विकास अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी हुए हैं। उन्हें बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने की सजा दी गई है। बैठक में यूरिया दुकानों की जांच को लेकर कई मुद्दों पर बात की जा रही थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले में यूरिया की कालाबाजारी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। कृषि विभाग का दावा है कि यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है। बीते दिवस ही एक दुकान पर यूरिया की कालाबाजारी पाई गई थी। उसके बाद अन्य दुकानों की जांच नहीं की गई। ऐसे अनेक मुद्दों को लेकर उपसंचालक कृषि कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में किसी मामले पर कृषि विकास अधिकारी बीएस देवड़ा ने वरिष्ठ अधिकारी से बहस करना शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में कृषि विकास अधिकारी बीएस देवड़ा बहस की मुद्रा में नजर आ रहे थे। कई बार उनकी वरिष्ठ अधिकारियों से बहस की स्थिति बनी थी। मामले में बीएस देवड़ा की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के दंडात्मक आदेश उपसंचालक कृषि केके पांडे ने जारी कर दिए। इधर बैठक में यह तय हुआ कि यूरिया की दुकानों पर अब दुकानदारों को यूरिया और खाद की दर का बोर्ड लगाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed