फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Accident happened while repairin transformer of 11 thousand kV line electric worker died electric shock

Sehore News: 11 हजार केवी लाइन का ट्रांसफॉर्मर सुधारते समय हुआ हादसा, करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत

Tue, 13 Aug 2024 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 08:43 PM IST
सार

ग्यारह हजार केवी लाइन का ट्रांसफॉर्मर सुधारते समय करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। मामला सीहोर जिले के अरनिया दाऊद का है।

विज्ञापन
Sehore Accident happened while repairin transformer of 11 thousand kV line electric worker died electric shock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में आष्टा तहसील के ग्राम पंचायत अरनिया दाऊद में मंगलवार को एक 11 हजार केवी लाइन का ट्रांसफॉर्मर सुधारते समय एक बिजली कर्मचारी झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रांसफॉर्मर सुधारने के लिए 11 हजार केवी लाइन को बंद करने का परमिट लिया गया था। लेकिन अचानक बिजली का करंट आ गया। मंगलवार दोपहर तीन बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद फेस बांधने के समय बिजली कंपनी के कर्मचारी आकाश पिता जगदीश वर्मा निवासी देवड़िया झुलस गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गंभीर हालत में उसे आष्टा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी देवड़ा ने बताया कि परमिट लेकर कार्य कर रहे थे। करंट कहां से आया है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed