{"_id":"63b5a819b9aefb45462c9d4b","slug":"sehore-80-year-old-woman-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: 80 साल की महिला हुई किडनैप!, वृद्धा को बंधक बनाते तीन युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: 80 साल की महिला हुई किडनैप!, वृद्धा को बंधक बनाते तीन युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
Wed, 04 Jan 2023 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:53 PM IST
सार
सीहोर जिले में 80 साल की एक बुजुर्ग महिला का अपहरण कर लिया गया है। तीन युवकों ने महिला को बंधक बनाया और फिर साथ ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
रेहटी थाना इलाके से 80 वर्षीय वृद्धा का अपहरण का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 80 साल की एक बुजुर्ग महिला का अपहरण कर लिया गया है। तीन युवकों ने महिला को बंधक बनाया और फिर साथ ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस जांच कर रही है। अभी तक वृद्धा का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने बताया कि अम्माजी के गले में सोने की माला थी। हाथ-पैर में भी उन्होंने चांदी के जेवर पहने हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले कोई परिचित ही हैं।
जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले रेहटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दिगबाड़ का है। बताया गया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दिगबाड़ गांव की रहने वालीं हजारीलाल यदुवंशी की 80 वर्षीय पत्नी बलिया बाई यदुवंशी को तीन युवक बांधकर उठा ले गए। सुबह जब परिजनों को वृद्धा के गायब होने का जानकारी लगी तो काफी तलाशा, फिर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस डॉग स्क्वॉड की सहायता से महिला तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बलियाबाई को रात्रि करीब दो बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण किए जाने का मामला पता चला। मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है। महिला को ढूंढने के लिए पुलिस की सर्चिंग जारी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
सुबह देखा तो अम्माजी नहीं थीं
परिजन रामदेव रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने रात करीब 10 बने अम्माजी को सोते हुए देखा था। जब वे सुबह चाय देने के लिए पहुंचे तो उन्हें अम्माजी नहीं दिखीं। इसके बाद उन्होंने घर पर अन्य जगह भी देखा, लेकिन वे कहीं नजर नहीं आईं। अन्य परिजनों के घर पर भी जाकर खोजा, लेकिन कही नहीं मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि अम्माजी के गले में सोने की माला थी। हाथ-पैर में भी उन्होंने चांदी के जेवर पहने हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले कोई परिचित ही हैं।