{"_id":"65b64aa443a4e495c70723be","slug":"school-student-steals-gold-earrings-from-teacher-purse-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: शिक्षिका के पर्स से सोने के झुमके स्कूल के छात्र ने किये चोरी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: शिक्षिका के पर्स से सोने के झुमके स्कूल के छात्र ने किये चोरी, पुलिस ने दबोचा
Sun, 28 Jan 2024 06:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:07 PM IST
सार
Sehore News: स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ गलत रास्ते पर भी जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है सीहोर से, जिसमें स्कूल के एक छात्र ने अपने ही स्कूल की शिक्षिका के पर्स से सोने के झुमके चोरी कर लिए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरियादिया राखी यादव निवासी वासुदेव ने थाना गोपालपुर पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 20 जनवरी को स्कूल में गेम्स पीरियड में शिक्षिका ने अपने कान से सोने के झुमके निकाल कर अपने पर्स ने रख दिये थे। इसके बाद पर्स स्टाफ रुम में रख दिया था। गेम्स खत्म होने के बाद जब शिक्षिका द्वारा अपने पर्स को खोल कर देखा गया तो उसमें सोने के झुमके नहीं थे। यह देखकर शिक्षिका के पैरों के नीचे की जमीन खसक गई। जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
छात्र ने कबूला जुर्म
इधर, थाना प्रभारी गोपालपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा माल- मुल्जिम की तलाश हेतु मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर व पुलिस तंत्र की सूचना पर सूचना प्राप्त हुई कि स्कूल में ही पढ़ने वाला आदित्यराज पंवार स्टाफ रुम में गया था। आदित्य के घर ग्राम वासुदेव पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से पूछताछ करने पर आदित्यराज द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
