फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   RSS's first private Sainik School to be built in Sehore

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर में आकार लेगा संघ का पहला निजी सैनिक स्कूल, बगवाड़ा गांव में 50 एकड़ जमीन लगभग तय

Mon, 16 Jan 2023 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 06:32 PM IST
सार

भारत सरकार निजी स्कूलों और राज्य सरकारों की साझेदारी के साथ कई सरकारी स्कूल खोलने की तैयारी में है। इसके तहत देशभर में पीपीपी मोड के अंतर्गत 21 सैनिक स्कूलों के स्थापना की स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी देशभर में अपने प्राइवेट सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
RSS's first private Sainik School to be built in Sehore
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना पहला निजी सैनिक स्कूल खोलने जा रहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश के सीहोर जिले को चुना गया है। संघ ने तैयारी कर ली है। बुधनी में नर्मदा तट पर स्थित बगवाड़ा गांव में 50 एकड़ में भव्य सैनिक स्कूल आकार लेगा। यहां भव्य कैंपस बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि भारत सरकार निजी स्कूलों और राज्य सरकारों की साझेदारी के साथ कई सरकारी स्कूल खोलने की तैयारी में है। इसके तहत देशभर में पीपीपी मोड के अंतर्गत 21 सैनिक स्कूलों के स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इसी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी पीपीपी मोड के देशभर में अपने प्राइवेट सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी की है। इन स्कूलों के निर्माण के लिए राशि सामाजिक दानदाताओं से जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


2025 संघ स्थापना का 100वां वर्ष
बता दें कि 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होंगे। संभावना है कि इसी समय संघ का पहला निजी सैनिक स्कूल तैयार हो जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में नर्मदा तट पर स्थित बगवाड़ा गांव में 50 एकड़ जमीन लगभग तय है। यहां भव्य सैनिक स्कूल बनाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार संस्थान सभी मौजूदा आर्मी स्कूलों का अध्ययन कर रहे हैं। इसको समझकर ही सैनिक स्कूल तैयार किया जाएगा। इस चरण में मध्य प्रदेश सहित देश भर में विद्या भारती एक-एक कर अपने सैनिक स्कूल खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा निजी स्कूलों और राज्य सरकारों की साझेदारी के साथ हाल ही में पीपीपी मोड के अंतर्गत 21 सैनिक स्कूलों के स्थापना करने पर मुहर लगी है। इसके अंतर्गत विद्या भारती प्रतिष्ठान बुधनी में अपना यह विद्यालय प्रारंभ करने जा रहा है। विद्या भारती संस्थान पूरे देश में पहले से ही सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों का संचालन कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed