{"_id":"65be1f6ba83afacc4d06f00a","slug":"revenue-minister-karan-singh-directed-to-take-action-against-those-cutting-illegal-colonies-in-sihore-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: बगैर अनुमति कॉलोनी काटने वालों की शामत; राजस्व मंत्री करण सिंह ने कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: बगैर अनुमति कॉलोनी काटने वालों की शामत; राजस्व मंत्री करण सिंह ने कार्रवाई के दिए निर्देश
Sat, 03 Feb 2024 04:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:42 PM IST
सार
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार गांव-गांव जाएं। किसानों के साथ बैठकर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि बिना अनुमति के कॉलोनियां काटने वालों के विरुद्ध कलेक्टर और राजस्व अधिकारी सख्ती से कार्रवाई करें। राजस्व महाअभियान के तहत किए जा रहे कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम भी गांव जाएं। गांव में किसानों के साथ बैठकर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें।
किसान को राजस्व संबंधी समस्या के लिए भटकना नहीं पड़े। इसी उद्देश्य से राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की मौजूदगी में करें, जिससे कोई विवाद की स्थिति न रहे। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शुक्रवार को देवास में राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान कही।