फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Rape of woman in Sehore, increased closeness by asking her to release her husband from jail

Sehore: पति को जेल से छुड़ाने का कहकर महिला से बढ़ाई नजदीकी, फिर बेटी को मारने की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार

Mon, 02 Sep 2024 09:56 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 09:56 AM IST
सार

सीहोर में पति के दोस्त ने महिला से दुष्कर्म किया है। पति को जेल छुड़ाने का झांसा देकर पहले उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई, उसके घर आना-जाना किया। फिर बेटी को जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Rape of woman in Sehore, increased closeness by asking her to release her husband from jail
सीहोर में दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी थाने में रविवार को एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ रेप किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उसकी बेटी को मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला ने बुधनी के ही अनीस खान उर्फ अन्नू पर केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसने पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसका पति जेल में है। पहले अनीस खान भी उसके साथ ही जेल में था। वह जब छूटकर आया तो मेरे पति को छुड़ाने का कहकर मेरे घर आने लगा। 25 अगस्त को उसने मुझसे कहा कि अगर मैं उसके साथ शारीरिक संबंध बनाऊंगी तो वह मेरे पति को जेल से बाहर निकलवा लेगा। मैंने जब इसका विरोध किया तो वह मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने मुझे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मैं तुम्हारी बेटी को जान से मार दूंगा। महिला ने बताया कि उस दिन के बाद से अनीस धमकी देकर मेरे साथ गंदा काम करता रहा।
विज्ञापन


अनीस के जेल जाने के बाद कराई एफआईआर
बताया जाता है अनीस के किसी मामले में पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर उसके विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने अनीश खान के विरुद्ध दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed