फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPNEWS: To make India developed, every village of India has to be developed: Union Minister Shivraj Singh

MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले- विकसित भारत बनाने के लिए भारत के प्रत्येक गांव को विकसित करना होगा

Mon, 26 May 2025 04:39 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 04:39 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार संग विकसित भारत संकल्प पदयात्रा की शुरुआत लाड़कुई से की। उन्होंने ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और सभी को गांव, क्षेत्र और देश को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। महिला सशक्तिकरण और जैविक खेती पर जोर दिया। 

विज्ञापन
MPNEWS: To make India developed, every village of India has to be developed: Union Minister Shivraj Singh
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पदयात्रा रविवार को लाडक़ुई गांव से शुरू हुई।

विस्तार

पांव-पांव वाले भैया केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ में विकसित संकल्प पदयात्रा पर निकले हैं। इसकी शुरुआत बुधनी विधानसभा के लाडक़ुई गांव से हुई है। पहले दिन पदयात्रा लाडक़ुई से शुरू होकर छिदगांव मौजी तक पहुंची। इस पदयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान एवं पुत्रवधू अमानत चौहान के साथ शामिल हुए।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में शामिल होकर लाडक़ुई, भादाकुई, छिंदगांवमौजी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित भारत का संदेश देते हुए पैदल चले। इसमें उनके साथ अनेक जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में नागरिक भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, किसानों, लखपति दीदियों एवं अनेक हितग्राहियों से चर्चा और उन्हें विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आधुनिक खेती की राह पर किसान, कस्टम हायरिंग सेंटर योजना बनी सफलता की पहचान

मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हमारा देश विकसित भारत का रूप ले। एक ऐसा भारत जहां बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, उन्नत कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य सहित सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास है कि हमारा भारत जल्द से जल्द एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत के रूप में परिवर्तित हो। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ये आज का भारत है जो कहता कि हम किसी छेड़ते नही और अगर कोई हमे छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं। उन्होंने कहा कि जब हमारे भारत का प्रत्येक गांव विकसित होगा तो हमारा भारत भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार शहरों को विकसित करने के साथ ही गांवों को भी विकसित कर रही है, क्योंकि गांवों को विकसित किए बिना विकसित भारत का सपना पूर्ण नहीं हो सकता।

हमारा कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने का आशय एक ऐसे भारत से है, जहां प्रत्येक व्यक्ति के पास अच्छा रोजगार हो, अच्छी आमदनी हो, महिलाएं सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ जनता का सहयोग बहुत आवश्यक है। इस देश की जनता के सहयोग के बिना विकसित भारत के सपने को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र को विकसित बनाने में योगदान दे तो आसानी से हम अपने देश को विकसित बना सकते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं, जल का संरक्षण करें और देश के विकास में योगदान दें।
हमें सबसे पहले अपने गांव, अपने क्षेत्र और अपने जिले को विकसित बनाना होगा।


ये भी पढ़ें-  65 की उम्र में नया कीर्तिमान! वेट लिफ्टर मोहन पाराशर एशियन चैंपियनशिप में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने लाडक़ुई में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनप्रतिनिधि, नागरिक, प्रशासन सहित हम सभी विकसित भारत के निर्माण के साथी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें हमें हमारे भारत को विकसित भारत बनाना है तो हमें सबसे पहले अपने गांव, अपने क्षेत्र और अपने जिले को विकसित बनाना होगा। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम अपने गांव, क्षेत्र और शहर को स्वच्छ रखेंगे और जल का संरक्षण करेंगे। चौहान ने किसानों, स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों, पीएम विश्वकर्मा योजना, आवास योजना, मुद्रा योजना के हितग्राहियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने सभी हितग्राहियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभ से जो पात्र हितग्राही अभी तक लाभान्वित नहीं हुए हैं, उन्हें उन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा जिनके लिए वे पात्र हैं। जिन हितग्राहियों को अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला था, उनका सर्वे किया जा रहा है और पात्रतानुसार उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को भारत माता की जय के नारे के साथ लाडक़ुई को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया।

इस पदयात्रा में विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, अनुसूचित जाति वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, रघुनाथ भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जसपाल अरोरा, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

किसान संगोष्ठी में शामिल होकर की किसानों से चर्चा
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के दौरान ग्राम भादाकुई में आयोजित किसान संगोष्ठी में शामिल होकर किसानों चर्चा की। चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से फसलों के उत्पादन, खेती की तकनीकी, खेती में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में भी किसानों से विस्तार से जानकारी ली और उनका अनुभव जाना। उन्होंने जैविक कृषि करने वाले एवं बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों से बातचीत भी की। इस अवसर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती के संबंध में अनेकों सुझाव भी दिए गए और किसानों द्वारा बताई जाने वाली विभिन्न समस्याओं के निराकरण के उपाय भी बताए। वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाव दिए कि किस प्रकार खेती में तकनीकों का उपयोग करके वे खेती को लाभप्रद बना सकते हैं।

महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल
शिवराज ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के दौरान ग्राम भादाकुई में आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और बहनों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से आज बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके साथ ही लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो रही है। सरकार का निरंतर यह प्रयास है कि जो महिलाएं अभी तक लखपति दीदी की श्रेणी में नहीं आई हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द लखपति दीदी बनाया जाए। सरकार स्व सहायता समूहों के माध्यम से निरंतर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पदयात्रा रविवार को लाडक़ुई गांव से शुरू हुई।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पदयात्रा रविवार को लाडक़ुई गांव से शुरू हुई।

 

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पदयात्रा रविवार को लाडक़ुई गांव से शुरू हुई।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पदयात्रा रविवार को लाडक़ुई गांव से शुरू हुई।

 

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पदयात्रा रविवार को लाडक़ुई गांव से शुरू हुई।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पदयात्रा रविवार को लाडक़ुई गांव से शुरू हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed