फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Sehore woman occupied public tank and well, villagers pleaded with collector

MP News: सीहोर में दबंग महिला ने सार्वजनिक टंकी और कुएं पर किया कब्जा, ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

Fri, 25 Nov 2022 04:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 25 Nov 2022 04:25 PM IST
सार

सीहोर जिले के आमला मज्जु के ग्रामीणों ने एक दबंग महिला की शिकायत कलेक्टर से की है। उनका कहना है कि महिला ने सार्वजनिक टंकी और कुएं पर कब्जा जमा लिया है। हटने का कहने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। 
 

विज्ञापन
MP News: Sehore woman occupied public tank and well, villagers pleaded with collector
सीहोर में अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में अतिक्रमणकर्ता महिला से हैरान-परेशान ग्राम आमला मज्जु के कई महिला-पुरूष और युवक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने महिला और उसके परिजनों द्वारा सरकारी जमीन, पानी की टंकी, कुएं पर अतिक्रमण करने और विरोध करने पर गांव की महिलाओं के साथ मारपीट करने और मर्दो को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर सतीश राय को ज्ञापन देकर सरकारी जमीन और सार्वजनकि पानी की टंकी सहित कुएं को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं अवैधानिक रूप से गांव की जमीन पर कब्जा करने वाली महिला पर सख्त कानूनी कार्रवाई  करने की मांग की। जिले की जावर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम आमला मज्जु में धापू बाई पत्नी देवकरण सिंह न अतिक्रमण कर लिया है। सरकारी जमीन पर तार फेंसिंग कर ली है। इस कारण आम ग्रामीणों का रास्ता हीं बंद हो गया है। सर्वजनिक पानी की टंकी और कुंए से पानी भरने पर भी जबरदस्ती रोक लगा दी गई है। इससे ग्रामवासियों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। महिला की शिकायत ग्रामीणों द्वारा जावर तहसीलदार को भी जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रहा है। धापु बाई   लगातार तार फेंसिंग और बागड़ लगाकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रही है।  
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दे रही है। आमला मज्जु के राम सिंह, पप्पू चौहान, हजारीलाल, शिवचरण सिंह, शिव चरण सिंह, गोपाल सिंह, कन्हैयालाल, देवकरण, ज्ञानसिंह, चैन सिंह, हरि सिंह, मदनलाल, शारदा बाई, लक्ष्मी बाई, बबीता बाई, पवित्रा, माया बाई, चंदू बाई, कुंदाबाई, भगवती बाई, इंदु बाई, मुन्नी बाई सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed