{"_id":"65b8f80e2b32fd26ab011583","slug":"kubreshwar-dham-sehore-upgradation-work-of-kubreshwar-dham-road-started-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kubreshwar Dham Sehore: कुबेरेश्वर धाम मार्ग का उन्नयनीकरण कार्य प्रारंभ, प्रमुख रास्ता रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kubreshwar Dham Sehore: कुबेरेश्वर धाम मार्ग का उन्नयनीकरण कार्य प्रारंभ, प्रमुख रास्ता रहेगा बंद
Tue, 30 Jan 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:52 PM IST
सार
कुबेरेश्वर धाम मार्ग का उन्नयनीकरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके चलते प्रमुख मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन
कुबेरेश्वर धाम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर में से होकर गुजरने वाले इंदौर-भोपाल हाइवे से कुबेरेश्वर धाम की ओर जाने वाले मार्ग का डामरीकरण का कार्य चल रहा है। भक्तों के लिए इस मार्ग से कुबरेश्वर धाम जाना प्रतिबंधित किया गया है। भक्त इस मार्ग से जाते हुए मिले तो परेशानी में आ सकते हैं।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे-86 से पचपिपलिया (कुबरेश्वर धाम) मार्ग का उन्नयनीकरण का कार्य प्रगतिरत है। मार्ग से बड़ी संख्या में कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं का आवगमन होने के कारण मार्ग के उन्नयनीकरण में व्यवधान हो रहा है। मार्ग उन्नयन का कार्य निरंतर चलता रहे, इसे दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी वृन्दावन सिंह, द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत एनएच-86 से पचपिपलिया (कुबरेश्वर धाम) मार्ग लंबाई 0 से 850 मी. में आम जन के आवागमन को रोके जाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
आमजन के मंदिर परिसर में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग एनएच-86 (बायो डीजल पम्प), एनएच-86 (भटोनी जोड़) से पचपिपलिया रोड एवं एनएच-86 से चित्तोड़िया हेमा खुले रहेंगे। इस आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 28 फरवरी तक प्रभावशील रहेगा।
विज्ञापन
