फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   International storyteller Pandit Pradeep Mishra honored officials of society and organizations

Sehore News: कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया समाज और संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान, जानें कारण

Wed, 15 Jan 2025 06:43 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

श्री विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भव्य आयोजन को लेकर सभी समाजजनों से सुझाव लिए गए। रुद्राक्ष महोत्सव को महाकुंभ की तरह मनाया जाएगा। इस महोत्सव में हर रोज लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से शामिल होंगे।

विज्ञापन
International storyteller Pandit Pradeep Mishra honored officials of society and organizations
सीहोर। रुद्राक्ष महोत्सव के लिए समाज जनों ने दिए अपने सुझाव

विस्तार

सीहोर जिले के निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 25 फरवरी से होने वाले सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विठलेश सेवा समिति ने दस दर्जन से अधिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने यहां पर आए ग्रामीण और शहरी इकाई के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, समाज के पदाधिकारियों के अलावा संस्था और संगठनों के पदाधिकारियों को मंच से सम्मानित किया।

विज्ञापन


दरअसल, फरवरी महीने में रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण के भव्य महोत्सव में इस बार भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसे लेकर शहर के यशराज गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में करीब दस दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों, मंदिर के आस-पास के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिला मंडलों, समाजजनों के अलावा विभिन्न संगठनों ने इस भव्य आयोजन में पूरे समर्पण के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया। यह आयोजन क्षेत्रवासियों का सिर ऊंचा करेगा और "अतिथि देवो भव" के अर्थ को सही सिद्ध करेगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्य रूप से विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, सीताराम यादव, सन्नी महाजन, नरेश मेवाड़ा और समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी समाजजनों से लिए सुझाव
श्री विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भव्य आयोजन को लेकर सभी समाजजनों से सुझाव लिए गए। रुद्राक्ष महोत्सव को महाकुंभ की तरह मनाया जाएगा। इस महोत्सव में हर रोज लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सुबह विशेष रुद्राक्ष शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया जाएगा। रुद्राक्ष प्रतिमा का प्रतिदिन दूध, जल व फलों के रसों से अभिषेक होगा। दोपहर में कथा का आयोजन और शाम को कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध गायक भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे और हर रोज देश के जाने-माने संतों के प्रवचन का लाभ मिलेगा। श्री विठलेश सेवा समिति ने विभिन्न समितियों का गठन किया है, जो पांडाल, पेयजल, भोजन, यातायात, स्वास्थ्य, प्रचार से लेकर प्रशासनिक समन्वय तक की व्यवस्थाएं संभालेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed