फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   International Geeta Festival celebrated in Sehore Shivpuri Chief Minister public welfare campaign launched

Geeta Jayanti: सीहोर और शिवपुरी में मना अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ

Wed, 11 Dec 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 09:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर और शिवपुरी जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया। विधायक सुदेश राय ने कहा, गीता हमें धर्म और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना सिखाती है। वहीं, शिवपुरी में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ भी हुआ।

विज्ञापन
International Geeta Festival celebrated in Sehore Shivpuri Chief Minister public welfare campaign launched
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में गीता जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव गीता मानस भवन सीहोर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा, श्रीमद् भागवत गीता प्रत्येक व्यक्ति को धर्म एवं स्वाभिमान से जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। गीता हमें सफलता एवं शांति पूर्वक जीने की कला सिखाती है।

विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे श्रीमद् भागवत के उपदेशों का अनुसरण करते हुए अपने शिक्षाकर्म को करते हुए आगे बढ़ेंगे तो वे न केवल अपना जीवन सार्थक करेंगे। बल्कि एक संस्कारवान समाज का निर्माण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरतंर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के निरंतर विकास के लिए 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरी तरह से जनता को समर्पित है।
विज्ञापन




कार्यक्रम में गीता का पाठ, गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेशों का वाचन किया गया तथा यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों को गीता भेंट की गई। इसके पहले कार्यक्रम विधायक सुदेश राय, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ नितिन टाले, हंसदास मठ के संत हरेराम दास, कथावाचक मोहित पाठक, गीता मानस समिति के अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि विभाग उप संचालक केके पांडे, जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग हीरेन्द्र कुशवाह, नगर पालिका सीईएमओ भूपेन्द्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में नागरिक, शासकीय सेवक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी विधायक की उपस्थिति में गीता महोत्सव पर हुआ कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवपुरी जिले में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम 26 नंबर कोठी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कई साधु संत शामिल हुए। विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में पधारे साधु संतजनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आचार्य नरोत्तम शर्मा, सुमित, कुलदीप शर्मा, हरिओम भार्गव, बृजकिशोर शर्मा, राधावल्लभ शुक्ल, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कपिल शुक्ल, कैलाश नारायण शर्मा, डॉ. रघुवीर सिंह गौर, महंत जय विजय, सियाराम दास, रघुवीर पुरी महाराज उपस्थित रहे।



श्रीमदगीता का पाठ राधेश्याम मुड़ौतिया, जिला प्रभारी राम लखन मुड़ौतिया, कल्याण बोर्ड के परशुराम, जिला संयोजक विश्व गीता प्रतिष्ठानम ओमप्रकाश शिवहरे, विश्व गीता प्रतिष्ठान व्यवस्था प्रमुख रामदयाल झा, विश्व गीता प्रतिष्ठान प्रदीप लाक्षाकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गीता के उपदेशों पर विचार करते हुए जीवन में महत्व पर चर्चा की गई। 


गीता महोत्सव के साथ ही लाड़ली बहनों के खाते में योजना की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से पहुंचाई गई, जिसमें शिवपुरी जिले की दो लाख 94 हजार लाड़ली बहनों के खाते में लगभग 36 करोड़ की राशि पहुंचाई गई है। कार्यक्रम में लाड़ली बहने भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed