फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Horrible murder: Young man tied to a car and dragged for 25 KM, half of his body destroyed

खौफनाक हत्या: दो लोगों ने युवक को कार से बांधकर 25 किलोमीटर तक घसीटा, शरीर का आधा हिस्सा रगड़ में हुआ गायब

Mon, 04 Dec 2023 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 10:35 PM IST
सार

सीहोर में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनने वाले की ही रूह कांप जाए। एक युवक को कार से बांधकर फोरलेन पर 25 किमी तक घसीटा गया है। उसकी मौत हो गई। घसीटने से युवक का आधा शरीर भी गायब हो गया है। 

विज्ञापन
Horrible murder: Young man tied to a car and dragged for 25 KM, half of his body destroyed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। भोपाल-श्यामपुर-ब्यावरा फोरलेन पर कार से बांधकर सड़क पर करीब 25 किलोमीटर तक घसीटकर एक युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वारदात दो दिसंबर की रात श्यामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय संदीप पिता रमेश नकवाल 29 नवंबर को भोपाल से ट्रेन में सवार होकर नसीराबाद गया था। वहां उसके परिवार के कुछ लोग रहते हैं। इसी कार्यक्रम में भोपाल से राजेश चिराड़ की टैक्सी किराए पर लेकर संजीव नकवाल गए थे। वहां संजीव और संदीप नकवाल की मुलाकात हुई, दोनों ने कार से वापस भोपाल आना तय किया। रास्ते में दोनों ने ड्राइवर राजेश चिराड़ के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद किसी बात पर विवाद हो गया। आरोपी युवकों ने संदीप नकवाल को गाड़ी के सीट बेल्ट में फंसा कर भोपाल-श्यामपुर-ब्यावरा फोरलेन पर करीब 25 किलोमीटर तक घसीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


खौफनाक तरीके से की गई हत्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक युवक का पिछला हिस्सा आधे से ज्यादा सड़क पर घिसकर पूरी तरह गायब हो गया। फोरलेन मार्ग पर चलने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस को डायल 100 के कंट्रोल रूम से मैसेज मिला।  पुलिस ने दोराहा टोल नाके पर पहुंचकर कार को जब्त किया। पुलिस आरोपी युवक संजीव नकवाल और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक परिचित होने के साथ विकास नगर गोविंदपुरा भोपाल के रहने वाले हैं। दोनों राजस्थान अजमेर के पास नसीराबाद तेरहवीं में गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed