फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Girl student dies due to electrocution in Sehore government school read more in hindi

Sehore: स्कूल में खेल रही छात्रा की करंट लगने से मौत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Thu, 15 Sep 2022 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 12:37 PM IST
सार

बुधनी के नारायणपुर स्थित हाईस्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची जिस समय स्कूल के बाहर खेल रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आई और उसकी जान चली गई। 

विज्ञापन
Girl student dies due to electrocution in Sehore government school read more in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के नारायणपुर स्थित हाईस्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची जिस समय स्कूल के बाहर खेल रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आई और उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में पानी भरा था और एक बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से छात्रा वंशिका केवट पुत्री बबलू केवट (उम्र 7 साल) की मौत हो गई। घटना के संबंध में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने बुधनी एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण आसपास पानी भर गया था। इसी दौरान स्कूल परिसर में लटके बिजली के तारों में से ही एक तार टूटकर नीचे पानी में गिर गया, जिसके कारण छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई।  
विज्ञापन


मामले में शाहगंज थाना प्रभारी नरेन्द्र कुलस्ते ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  जिला शिक्षा अधिकारी उदय भिड़े ने कहा कि मामले में स्कूल की प्राचार्य संध्या पटेल से जानकारी ली है, उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में करंट लगने से बालिका की मौत हुई है, यह भी बताया कि शंकर नामक व्यक्ति के यहां जो तार गए हुए थे उनके तार तेज हवा बारिश के कारण टूटने से यह हादसा हुआ है।  मामले में कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed