{"_id":"63a1b2a1742b3a5f6b28d259","slug":"crime-15-year-old-girl-murdered-in-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: सीहोर में 15 साल की किशोरी की हत्या, पड़ोस में रहने वाले युवक ने लोहे के बंपर से मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: सीहोर में 15 साल की किशोरी की हत्या, पड़ोस में रहने वाले युवक ने लोहे के बंपर से मारा
Tue, 20 Dec 2022 06:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 15 साल की एक किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने लोहे के बंपर से किशोरी पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
किशोरी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले में आष्टा के बैजनाथ गांव में एक खेत पर बने मकान में रहने वाले मजदूर की करीब 15 साल की बेटी को पड़ोसी एक हाली ने लोहे के बंपर से मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी और स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
जावर टीआई मदन इवने ने बताया, किशोरी की हत्या मौके पर पास में ही रहने वाले हाली ने की है। खेत बैजनाथ ग्राम के कृषक योगेंद्र पाटीदार का बताया गया है तथा मृतक का परिवार एवं आरोपी युवक हाली इस कृषक के यहां हाली मजदूरी का कार्य करता है। खेत पर बने मकान में दोनों अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ग्राम कजलास का और आरोपी युवक बागली तहसील का रहने वाला बताया गया है। किशोरी की हत्या क्यों की, हत्यारा किशोरी के घर में क्यों गया था, क्या उसका किशोरी से कोई वाद-विवाद हुआ था। जैसे एक नहीं कई प्रश्न इस हत्या के पीछे जवाब तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
