फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Contract health workers protested by eating straw in Sehore, then applied mehndi in Sidhi

MP News: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीहोर में भूसा खाकर जताया विरोध तो सीधी में लगाई मेहंदी

Tue, 27 Dec 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 07:24 PM IST
सार

प्रदेशभर में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी संघ 15 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। सीहोर में मंगलवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के 13 वें दिन भूसा खाकर विरोध जताया। सीधी में हाथों पर मेहंदी से नारे लिखे गए। 

विज्ञापन
Contract health workers protested by eating straw in Sehore, then applied mehndi in Sidhi
सीहोर में हड़तालियों ने भूसा खाकर विरोध जताया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में इन दिनों संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी है। नए-नए तरीके विरोध जताने के लिए अपनाए जा रहे हैं। मंगलवार को सीहोर में भूसा खाकर विरोध जताया गया तो सीधी में हाथों में मेहंदी रचाई गई, जिसमें सरकार को संदेश देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेशभर में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी संघ 15 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। सीहोर में मंगलवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के 13 वें दिन भूसा खाकर विरोध जताया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को जिला अस्पताल परिसर में ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत किया। 
विज्ञापन


संघ के जिला अध्यक्ष अंबर मालवीय ने बताया कि काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, क्योंकि भोपाल में हमारे कुछ साथियों के साथ मारपीट करते हुए जेल भेजा गया। आज धरना स्थल पर भूसा खाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अस्पताल चौराहे पर धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाए। धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि हमारी मांगों को पूरा करने की बजाय सरकार हठधर्मिता कर रही है। अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद भी अगर हमारी 2 सूत्रीय मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम भोपाल कूच करेंगे। प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: अरुण यादव हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मियों से मिले, बोले- मुंगेरीलाल के सपने दिखाती है भाजपा सरकार

Contract health workers protested by eating straw in Sehore, then applied mehndi in Sidhi
सीधी में मेहंदी से हाथों पर नारे लिखे गए। - फोटो : सोशल मीडिया
सीधी में मेहंदी लगाकर लिखे नारे
सीधी जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मेंहदी से नारा लेखन कर मुख्यमंत्री तक अपनी मांगों को पहुंचाया है। हड़ताल में शामिल महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हाथों में मेहंदी से नारे लिखकर सोशल मीडिया द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे और कहा मामा अपनी भांजियों की मांग पर कब विचार करेंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अध्यक्ष राजीव गौतम ने बताया कि समस्त ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा हमारी मांगो के लिये समर्थन पत्र भेजा है। हमारी मांगें जब तक नहीं मानी जाती तब तक हडताल अनवरत जारी रहेगी। गौतम ने बताया है कि हम जिले में अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि सरकार हमारी मांगों को ध्यान दें। लगातार हम अपनी एक्टिविटी के माध्यम से सरकार और जनता के बीच अपनी बात को पहुंचाना चाह रहे हैं। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तो हम इसी प्रकार के प्रदर्शन लगातार करते रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed