फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Arun Yadav met the striking health worker, said - BJP government shows dreams of Mungerilal

MP News: अरुण यादव हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मियों से मिले, बोले- मुंगेरीलाल के सपने दिखाती है भाजपा सरकार

Tue, 27 Dec 2022 07:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Dec 2022 07:37 PM IST
सार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी गत 12 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार इनकी बातें सुनने के बजाय इन्हें लाठी मार रही है। ये वही कर्मचारी हैं, जिन्होंने महामारी के दौरान अपनी जान पर खेलकर मरीजों की सेवा की और उनके जीवन को बचाया।

विज्ञापन
MP News: Arun Yadav met the striking health worker, said - BJP government shows dreams of Mungerilal
अरुण यादव ने हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को कांग्रेस का साथ मिल गया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव भोपाल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों से मिले। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार मुंगेरीलाल के सपने दिखाती है।  
विज्ञापन

 
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि यह स्वास्थ्यकर्मी गत 12 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार इनकी बातें सुनने के बजाय इन्हें लाठी मार रही है। ये वही कर्मचारी हैं, जिन्होंने महामारी के दौरान अपनी जान पर खेलकर मरीजों की सेवा की और उनके जीवन को बचाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 2013 के चुनाव में एवं 2018 में भी घोषणा पत्र में इनकी मांगों को पूरा करने का जिक्र किया, लेकिन सरकार ने अपना वादा नहीं पूरा किया। इनकी मांगें जस की तस हैं।
विज्ञापन


यादव ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर CHO स्वाथ्यकर्मियों को नियमित किया जा चुका है। इसके साथ ही ओडिशा में भी सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की बात मानी है। मप्र में हम इन्हें आश्वस्त करते हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम इनकी मांगों को प्राथमिकता से पूर्ण करेंगे एवं नियमितीकरण करेंगे। यादव ने कहा कि हमने विधानसभा के पटल पर भी स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों को रखा था। इस अवसर पर म.प्र. सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा, राजकुमार पटेल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रवि सक्सेना, अब्बास हफीज मीडिया उपाध्यक्ष, संगीता शर्मा मीडिया उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, प्रवक्ता अवनीश बुन्देला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन  उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कुछ दिन पहले जेपी अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को स्वास्थ्य कर्मियों ने घेर लिया था। जिसके बाद उनको दूसरे वाहन से बैठा कर अस्पताल परिसर से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने हड़ताल कर रहे 10 स्वास्थ्य कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से दो को जमानत पर छोड़कर 8 को जेल भेज दिया था। इसके विरोध में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद रविवार को गिरफ्तार स्वास्थ्य कर्मियों को छोड़ दिया गया था। 

ये भी पढ़ें- MP News: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीहोर में भूसा खाकर जताया विरोध तो सीधी में लगाई मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed