फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Complaint of deducting name from PM housing list for not giving 30 thousand in Sehore

PM Awas Yojna: सीहोर में पक्के घर के सपने पर दलाल का अड़ंगा, 30 हजार नहीं देने पर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप

Thu, 10 Nov 2022 04:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 04:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना एक सरकारी स्कीम है जिसका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को किफायती आवास प्रदान करना है। यह 2015 में शुरू की गई थी। अब इसके नाम पर रिश्वत मांगे जाने के मामले सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन
Complaint of deducting name from PM housing list for not giving 30 thousand in Sehore
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। एक दलाल की नामजद शिकायत की गई है। उसने हितग्राही से 30 हजार रुपये मांगे थे, नहीं देने पर हितग्राही का नाम आवास योजना की डीपीआर लिस्ट से हटवा दिया। 30 हजार रुपये नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारियों के नाम पर मांगे जा रहे थे। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक सरकारी स्कीम है जिसका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को किफायती आवास प्रदान करना है। यह 2015 में शुरू की गई थी। अब इसके नाम पर रिश्वत मांगे जाने के मामले सामने आने लगे हैं। हितग्राही माखनसिंह राठौर ने सीहोर कलेक्टर और एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में सक्रिय दलाल रोहित राठौर पर सख्त कार्रवाहीं करने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता माखनसिंह पिता रामकिशन राठौर सीहोर के जनता कॉलोनी गण्डी वार्ड क्रमांक 25 में कच्चे मकान में रहता है। उसने बताया कि कई सालों से पक्के मकान की आस में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय में आवेदन कर रहा हूं। एक दिन पता चला कि योजना की डीपीआर लिस्ट में नाम आया है। मैं नगर पालिका परिषद के कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि सूची में मेरा नाम हटा दिया गया है। कार्यालय के बाहर रोहित राठौर नामक शख्स मिला। जिसने बताया कि आवास योजना का लाभ लेना है तो अधिकारियों-कर्मचारियों को 30 हजार रुपये देने होंगे। मैं वहां से चला आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माखन ने बताया कि मेरे पास रुपये नहीं थे तो मैं दलाल रोहित राठौर को नहीं दे पाया। मैंने फिर से आवेदन किया, लेकिन मेरी फाइल गुम होने का बताया गया। तीसरी बार फिर आवेदन किया। फिर रोहित ने घर आकर कहा कि जब तक तीस हजार रुपये नहीं दोगे, तुम्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। तुम्हारा नाम आगे नहीं बढ़ेगा। माखन ने कहा कि कई कोशिशों के बाद मुझ पात्र को योजना का लाभ नहीं मिला, वहीं रोहित राठौर दो बार पीएम आवास योजना का लाभ ले चुका है। साथ ही रुपये लेकर कई अपात्रों को भी लाभ दिलवा चुका है। 


माखन ने कहा कि डीपीआर लिस्ट 2360 में नाम हैं, जिसमें मेरे साथ वालों का पैसा आ चुका लेकिन मेरा पैसा दलाल रोहित राठौर के कहने पर नहीं डाला गया है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर और एसपी को लिखित शिकायत की है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने और दलाल रोहित राठौर पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed