फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Cm Shivraj inspected the bridge connecting Sehore-Harda

Cm in Action: सीहोर-हरदा पुल को लेकर सीएम शिवराज का अल्टीमेटम, कहा- 5 जनवरी तक काम नहीं हुआ तो समझ लें

Mon, 05 Dec 2022 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/हरदा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 07:59 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान अचानक सीहोर के ससली गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने छापीनेर में बन रहे पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि 5 जनवरी तक अगर पुल का काम नहीं हुआ तो अधिकारी-ठेकेदार समझ लें।

विज्ञापन
Cm Shivraj inspected the bridge connecting Sehore-Harda
सीएम ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों बड़े सख्त नजर आ रहे हैं। जनता से जुड़े किसी भी काम में लापरवाही पर वो एक्शन में दिख रहे हैं। सोमवार को सीएम सीहोर-हरदा को जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां भी सीएम का सख्त रवैया दिखा, उन्होंने कहा कि पांच जनवरी तक अगर पुल का काम नहीं हुआ तो अधिकारी-ठेकेदार समझ लें। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को शिवराज सिंह चौहान अचानक सीहोर के ससली गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने छापीनेर में बन रहे पुल का निरीक्षण किया, वहीं उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 5 जनवरी तक अगर पुल का काम नहीं हुआ तो अधिकारी-ठेकेदार समझ लें। उन्होंने कहा कि जो इमानदारी से काम करेगा उसे कंधे पर बैठाऊंगा, पुरस्कृत करूंगा, लेकिन जो लापरवाही बरतेगा उसे काम करने की क्या जरूरत है। कई युवा बेरोजगार हैं, वे काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को निर्देश दिए कि दिसंबर के अंत तक पुल और सड़क मार्ग का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लीजिए। 30 तारीख को अधिकारी मुझे यहां की फोटोग्राफ भेजें। सीएम ने कहा कि 5 जनवरी को मैं पुल का लोकार्पण करूंगा, अगर पुल चालू नहीं हुआ तो ठेकेदार और अधिकारी समझ लें।
विज्ञापन


शिवराज ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। अगर एजेंसी कुछ करे तो उनका गला पकड़ो, यंग हो भाई, थोड़ा एनरजैटिक रहो। इसके बाद में राशन दुकान में भी गए। उन्होंने वहां के संचालक से कहा कि मुझे कैसे पता चलेगा कि राशन मिल भी रहा है या नहीं। जब संचालक ने रजिस्टर दिखाया तो उन्होंने कलेक्टर से कहा- देखो जनता को सही से राशन मिल रहा है या नहीं। उन्होंने वहां रखे अनाज के बोरे भी देखे। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों से भी बात की। सीएम ने भाजपा नेता रघुनाथ सिंह भाटी के पिता को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां काम देखने आया था। पुल का काम तो पूरा हो गया है। लेकिन सड़क का काम 3 किमी का बच रहा है। जो ये 30 दिसंबर तक पूरा कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि छोटी छिपानेर से नर्मदा नदी पुल तक 6.41 करोड़ रुपए लागत से 3 किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग निर्मित किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पाटिल ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण इसी दिसंबर के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से हरदा से भोपाल की दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम हो जाएगी। जिससे हरदा जिले के निवासियों को काफी सुविधा होगी। हरदा और सीहोर जिले की सीमा पर 38.66 करोड़ रुपये लागत से 840 मीटर लंबा पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किया जा चुका है। इस पहुंच मार्ग के बन जाने से इस पुल का उपयोग शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed