फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Body of minor girl found in Jharkheda pond of Ichhawar; School bag and bottle were lying nearby

MP News: इछावर के झरखेड़ा तालाब में मिला नाबालिग लड़की का शव; पास ही पड़ा था स्कूल बैग और बोतल

Sun, 01 Oct 2023 09:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Oct 2023 09:56 PM IST
सार

Ichhawar News: सीहोर की इछावर तहसील इलाके के एक तालाब से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। शव के पास किशोरी का स्कूल बैग भी मिला है। पुलिस का मानना है कि नाबालिग ने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Body of minor girl found in Jharkheda pond of Ichhawar; School bag and bottle were lying nearby
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील के ग्राम हरसपुर की एक नाबालिग लड़की का शव झरखेड़ा तालाब में मिला है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह राहगीरों को तालाब के किनारे एक स्कूल बैग और पानी की बोतल दिखाई दी। उसके बाद आसपास तालाब के किनारे देखा तो पुलिया के नीचे एक किशोरी का शव पाया गया। इसकी सूचना इछावर पुलिस को दी गई और इछावर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के फोन पर परिजनों का फोन आया तो उन्हें बताया गया कि आपकी बच्ची का शव तालाब में पड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार रात लगभग आठ बजे के आसपास हमारी बच्ची घर से कहीं चली गई थी। उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बच्ची को फोन लगाया तो फोन नहीं उठा रही थी। रविवार को ग्राम झरखेड़ा के तालाब में उसका शव मिला। लड़की की उम्र लगभग 15 साल है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर भेज दिया गया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी जांच जारी है। आरंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि मामला आत्महत्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed