फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   A car rammed into a truck parked on the roadside from behind

Sehore News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Thu, 21 Nov 2024 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Nov 2024 03:03 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार दो लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A car rammed into a truck parked on the roadside from behind
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आष्टा के जताखेड़ा जोड़ पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार दो लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीहोर रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए आष्टा भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर भोपाल हाईवे स्थित आष्टा के जताखेड़ा जोड़ के पास के पास आयशर ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। जिसके टायर का पंचर सुधारने का काम किया जा रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार तड़के इंदौर से भोपाल जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे से टकरा गई। कार में 5 युवक सवार थे। हादसे में से दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इन्हें 108 की मदद से इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान राहुल यादव पिता विष्णु प्रसाद यादव (25)  निवासी सिवनी और सौरभ ( 25) निवासी होशंगाबाद के रुप में की गई है। घायलों के नाम इशान, इरफान और वीरेंद्र बताए जा रहे हैं। कार महाराष्ट्र के पुणे शहर की बताई गई है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed