{"_id":"6212020da4cbc176c9451cce","slug":"sehore-they-were-getting-electricity-theft-by-putting-wire-on-the-pole-and-were-charging-three-hundred-rupees-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: खंभे पर तार डालकर करवा रहे थे बिजली चोरी और वसूल रहे थे तीन सौ रुपये महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: खंभे पर तार डालकर करवा रहे थे बिजली चोरी और वसूल रहे थे तीन सौ रुपये महीना
Sun, 20 Feb 2022 02:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:25 PM IST
सार
जिले के इंद्रनगर में दो युवक बिजली चोरी करवा कर रुपये वसूल रहे थे। विजीलेंस टीम ने पंचनामा बनाते हुए खंभे पर डले तार, पानी के तीन पंपों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
electricity theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी तक बिजली उपभोक्ता द्वारा बिजली मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी का मामला तो आम था, लेकिन अब बिजली खंबे से आस-पास रहने वाले परिवारों को अवैध बिजली कनेक्शन देकर बिजली चोरी कराने और उसके एवज में प्रतिमाह प्रति परिवार 300 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की विजीलेंस टीम ने जानकारी मिलने के बाद शहर के इंद्रानगर कॉलोनी में धावा बोला। और वहां बिजली के खंभे से महेश और जितेन्द्र मेवाड़ा बिजली चोरी कर रहे थे। साथ ही तीन परिवार और तीन मोटर पंपों को अवैध कनेक्शन दे रखा था। उसके एवज में प्रति परिवार 300 रुपये प्रतिमाह वसूल रहे थे। विजीलेंस टीम के वरिष्ठ अधिकारियों और अमला जब इंद्रानगर कालोनी में पहुंचा तो महेश और जितेन्द्र के घर के पास स्थित बिजली के खंभे से तार डालकर बिजली चोरी करवाई जा रही थी। विजीलेंस टीम ने इन दोनों के विरुद्ध मामला कायम कर बिजली चोरी का पंचनामा बनाया। खंभे पर डाले गए तार और उनसे चलाए जा रहे पानी के पंपों को भी जब्त कर लिया।