फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: The relatives of the youth who died in a road accident created a ruckus in the hospital, broke the gates of the hospital, assaulted the doctor and the guard

सीहोर: सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों ने अस्पताल में मचाया उत्पात, अस्पताल के गेट तोड़े, डॉक्टर व गार्ड के साथ मारपीट

Sat, 12 Feb 2022 03:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 03:27 PM IST
सार

सीहोर के सिविल अस्पताल में बीती रात सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ की, डॉक्टरों सहित स्टाफ से मारपीट भी की। उनकी मांग थी की पोस्टमार्टम रात में ही किया जाए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Sehore: The relatives of the youth who died in a road accident created a ruckus in the hospital, broke the gates of the hospital, assaulted the doctor and the guard
सीहोर के सिविल अस्तपताल में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बता दें कि नसरुल्लागंज तहसील में आने वाले गांव हमीदगंज-बाईबोडी के बीच सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे घायल अवस्था में नगर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक घंटे से भी अधिक समय तक मृतक युवक का शव स्ट्रेचर पर ही रखा गया और परिजन लगातार डॉक्टर से कागजी कार्रवाई कर पीएम की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन


रात अधिक होने के चलते डॉक्टर ने सुबह होते ही पीएम किए जाने की बात कही। इस पर परिजन भड़क उठे और अस्पताल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके द्वारा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व अस्पताल के गार्ड के साथ भी मारपीट कर शासकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया। इस संबंध में डॉक्टर द्वारा आवेदन देकर थाने में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


नसरुल्लागंज थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर रामकुमार झा ने आवेदन दिया था। इसमें बताया कि गुरुवार देर शाम को क्षेत्र के गांव गोपालपुर थाना में आने वाले गांव हमीदगंज-बाईबोड़ी के बीच पवन विश्वकर्मा का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे गंभीर अवस्था में घायल होने पर उसका भाई बलराम विश्वकर्मा सिविल अस्पताल लाया था। ड्यूटी पर मैं था, जांच के बाद मैंने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए वार्डवॉय को पीएमएलसी दे रहे थे कि इतने में वहां पर मोहन पिता रेवाराम जाट व विमल पिता आरएस कौशिक निवासी बाईबोड़ी आए और उन्होंने मेरे साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और कहा कि अभी तक क्या कर रहे हो पीएम क्यों नहीं किया। मैंने जब कहा कि कार्रवाई के लिए मैंने वार्डवॉय धीरज के द्वारा पुलिस को सूचना पत्र भेजा है। इतने में वहां मौजूद मोहन जाट बोला कि ज्यादा मुंह चला रहा है और उसने मुझे थप्पड़ व मुक्कों से मारा।


इस दौरान अस्पताल का गार्ड श्रीपाल ने बीच बचाव किया तो विमल कौशिक ने उसको थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों ने अस्पताल के मुख्य गेट का कांच व गेट तोड़ दिए। डॉक्टर के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी विमल कौशिक व मोहन जाट के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed