फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: The families of the deceased people did not get financial help from Corona, Congress submitted memorandum

सीहोर: कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को नहीं मिली घोषित आर्थिक मदद, कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

Thu, 03 Mar 2022 06:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 06:55 PM IST
सार

कोविड 19 की गंभीर बीमारी की चपेट में आए मृतकों के परिजनों को कलेक्टर से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाना है। इस संबंध में कांग्रेस ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।

विज्ञापन
Sehore: The families of the deceased people did not get financial help from Corona, Congress submitted memorandum
कांग्रेस ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में कोरोना से मृत लोगों के परिजन अब तक आर्थिक मदद नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। जबकि प्रतिवेदन बनाकर भेजे जा चुके हैं। इस संबंध में कांग्रेस ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन


महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव आरती खंगराले एवं जिला कांग्रेस महामंत्री डॉ. अनीस खान के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया गया कि कोविड 19 की गंभीर बीमारी की चपेट में आए मृतकों के परिजनों को कलेक्टर से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाना है। सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने बताया कि मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रकरण समस्त तहसीलदारों के जांच प्रतिवेदन पश्चात कलेक्टर सीहेार को भेज दिए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय से मृतक परिवारों के वारिसों के खाते में 51 हजार रुपये की राशि नहीं डाली जाने के कारण परिवारों में आक्रोश है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में प्रीतम दयाल चौरसिया, राजीव मिश्रा, कमल सिंह सूर्यवंशी, घनशामय यादव, अजहर सईद पटेल, किशनलाल मनुआ, महफूज भाई, अयाजलाला, अशफाक भाई, मुन्नवर खान, ममुताज भाई, प्रदीप राठौर, दिनेश जाटव, ओम प्रकाश जाटव, अनौखीलाल सूर्यवंशी, रमेश मालवीय, आरके शुक्ला, राजेश धनगर आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed