फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Prohibition of drinking, public awareness campaign organized, people took oath of de-addiction

सीहोर: मद्यपान निषेध जनजाग्रति अभियान का आयोजन,लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ, युवाओं-किशोरों को किया गया जागरूक

Wed, 23 Mar 2022 05:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 05:28 PM IST
सार

सीहोर के जैत में नवयुवकों, किशोरों एवं बालकों में नशे की लत एवं नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए के लिए मद्यपान निषेध जनजाग्रति अभियान चलाया गया। लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न स्लोगन की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 

विज्ञापन
Sehore: Prohibition of drinking, public awareness campaign organized, people took oath of de-addiction
ग्राम जैत में मद्यपान निषेध जनजाग्रति अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के जैत में नवयुवकों, किशोरों एवं बालकों में नशे की लत एवं नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए के लिए मद्यपान निषेध जनजाग्रति अभियान चलाया गया। लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। वहीं, इस दौरान नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न स्लोगन की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 
विज्ञापन


आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्रवण कुमार पचौरी ने बताया कि बुधवार को ग्राम जैत में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र व समाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग जिला सीहोर के संयुक्त प्रयासों से नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के परामर्शदाता आनंद व्यास, राकेश शर्मा के अलावा सामाजिक न्याय विभाग धर्मेंद्र ताम्रकार, नवल किशोर मालवीय, एकता आजीतिका ग्राम संगठन की ओर से समूह की अध्यक्ष सुषमा सोलंकी, रामकली सोलंकी सरपंच शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने कहा कि नशा, नाश की जड़ है। यह करता तन, मन, धन नष्ट, किसी भी प्रकार का नशा आप के परिवार एवं आपके सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाता है। नशे से शरीर अनेक बीमारियों से ग्रसित होने के साथ ही घर परिवार की सुख शांति समाज में मान-सम्मान आदि सब कुछ नष्ट हो जाता है। नशे की पूर्ति के लिए कई लोग गलत कार्यों में भी लग जाते हैं और अपराधी भी बन जाते हैं। समाज में उन्हें हीन भावना से देखते हैं। नशा करने वाले लोगों के परिवार से भी ज्यादा संबंध नही रखते हैं। उनकी सारी कमाई व धन-दौलत सब कुछ नशे में ही खर्च हो जाता है। वे अपनी सारी जमीन जायदाद घर आदि बेचकर भी नशे की जरूरत को पूरा करते देखे गए हैं, जिससे उनका समाज में कोई सम्मान नहीं बचता, उनके घर में खाने-पीने तक को कुछ नहीं बचता है। बच्चे भी पढ़ लिख नहीं पाते हैं और वे भी गलत कार्यों में लग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed