फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Pradeep Mishra and social worker Akhilesh Rai became the brand ambassadors of cleanliness, know who topped the cleanliness ward ranking

सीहोर: प्रदीप मिश्रा और समाजसेवी अखिलेश राय बने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता वार्ड रैंकिंग में जानें कौन-कौन रहा अव्वल

Sat, 15 Jan 2022 01:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 01:37 PM IST
सार

नगर पालिका सीहोर ने अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं समाजसेवी अखिलेश राय को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सीहोर प्रतियोगिता के तहत वार्ड रैंकिंग का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Sehore: Pradeep Mishra and social worker Akhilesh Rai became the brand ambassadors of cleanliness, know who topped the cleanliness ward ranking
Sehore: सीहोर नगर पालिका कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर पालिका सीहोर द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं समाजसेवी अखिलेश राय को बनाया गया है। साथ ही नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सीहोर प्रतियोगिता के तहत वार्ड रैंकिंग का आयोजन किया गया। नपा द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता और रैकिंग किए जाने की पहली बार पहल की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वच्छ सीहोर प्रतियोगिता में स्वच्छ होटल क्रीसेंट (पुराना), स्वच्छ स्कूल ब्लू बर्ड, स्वच्छ हॉस्पिटल जिला चिकित्सालय, स्वच्छ रहवासी संघ पारस विहार, स्वच्छ कॉलोनी चाणक्यपुरी, स्वच्छ सरकारी कार्यालय जिला पंचायत, स्वच्छ बाजार सर्राफा बाजार, स्वच्छ मोहल्ला वार्ड 21, स्वच्छ बैक एसबीआई मुख्य शाखा, सीएसआर गतिविधियों में सहयोग करने वाले एचडीएएफसी बैंक को बेस्ट सीएसआर पार्टनर के सम्मान से पुरस्कृत किया गया एवं एनजीओ तथा स्वच्छ स्वसहायता समूह को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता का सम्मान पत्र दिया गया। साथ ही नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2021 को स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के तहत टाउनहाल में गीत संगीत, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका सीहोर द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं ब्रांड एंबेसेडर समाजसेवी अखिलेश राय को बनाया गया है। इनके द्वारा स्वच्छता के प्रति विभिन्न जन-जागरूकता संदेश लोगों को दिए जा रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा स्वच्छता का वीडियो जारी कर लोगों से घरों से ही गीला-सूखा कचरा पृथक कर डोर-टू-डोर कचरा वाहनों को दिए जाने के लिए एवं अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए अपील की गई। समाज सेवी अखिलेश राय द्वारा भी लोगों को साफ-सफाई तथा कोविड-19 रोकथाम के प्रति संदेश देकर अपील की गई। जिनकी लोगों द्वारा सराहना कर प्रतिक्रिया दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed