फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Polythene pond became the support of farmers, irrigating the fields by collecting rain water

सीहोर: पॉलीथिन तालाब ने खेती को बनाया लाभ का धंधा, सीजनल फसलें बोकर किसान हो रहे धनवान

Sat, 12 Feb 2022 09:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 09:30 AM IST
सार

पॉलीथिन तालाब ने सीहोर जिले के किसानों की किस्मत बदल दी है। पहले खेती के लिए किसानों को पानी की परेशानी से जूझना पड़ता था, लेकिन अब खेत में ही पॉलीथिन तालाब की मदद से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल रहा है।

विज्ञापन
Sehore: Polythene pond became the support of farmers, irrigating the fields by collecting rain water
किसान के खेत में बना पॉलीथिन तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में पहले किसानों को गर्मी के दिनों में सिंचाई के पानी के लिए किल्लत का सामना करना पड़ता था। पानी की समस्या से जूझते किसान साल भर खेतीबाड़ी भी नहीं कर पाते थे, लेकिन पॉलीथिन तालाब ने किसानों की सिंचाई के पानी की समस्या को हल कर दिया है। पहले बारिश का पानी बहकर बर्बाद हो जाता था, जो अब गांव के किसान पॉलीथिन तालाब बनाकर उसमें इकट्ठा कर लेते हैं और फिर बारिश के बाद के अन्य महीनों में उसका उपयोग खेतों की सिंचाई में लिया जाता है।
विज्ञापन


सीहोर जिले के ग्राम डोबरा निवासी किसान महेंद्र सिंह दांगी ने एक जागरूक किसान बनकर बारिश का पानी जमा करने के लिए पॉलीथिन तालाब बनाया। अब वे तालाब के पानी की मदद से साल भर अच्छे से खेती कर पा रहे हैं। उन्हें सिंचाई के लिए पानी की परेशानी से नहीं जूझना पड़ता। 
विज्ञापन


किसान महेन्द्र सिंह के पास लगभग साढ़े तीन हेक्टेयर कृषि भूमि है। पहले वे सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण रबी सीजन में सिर्फ चना, सरसों और अलसी की खेती कर पाते थे। इन फसलों से उन्हें ज्यादा आमदनी नहीं होती थी। गुजारा करना भी मुश्किल था, लेकिन अपने खेत में पॉलीथिन तालाब का निर्माण कराकर उन्होंने बारिश के पानी को जमा किया और अब वे गेंहू के साथ ही लहसुन, प्याज की खेती कर लाभ कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिन तालाब से रबी की फसलों के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। महेंद्र सिंह अब गांव के दूसरे किसानों को भी पॉलीथिन तालाब बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed