फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Collector took review meeting of departmental works, instructed officers to improve the ranking of departments

सीहोर: कलेक्टर ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को विभागों की रैंकिग सुधारने दिए निर्देश

Mon, 24 Jan 2022 06:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 06:50 PM IST
सार

सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने सभी अधिकारियों को जिले को टॉप 5 में लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Sehore: Collector took review meeting of departmental works, instructed officers to improve the ranking of departments
सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलेक्ट्रेट में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने विभागीय गतिविधियों तथा कलेक्टर कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के सभी एजेंडों पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को मध्य प्रदेश रैंकिंग में जिले को टॉप-5 में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी रैंकिंग में सुधार करें तथा सभी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों में जिम्मेदारी से एक टीम के रूप में कार्य करें। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का स्वयं संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए, जिससे कि सीएम हेल्पलाइन में जिले की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होंने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बुदनी एवं नसरुल्लागंज एसडीएम को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के किसी भी घाट पर मशीनों द्वारा अवैध उत्खनन न हो, यह सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


कलेक्टर ने खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए मावा भंडार, मिष्ठान दुकानों से नमूने एकत्र कर मिलावट माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य अधिकारी को जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को 4 माह का एकमुश्त राशन समय सीमा में वितरित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर सीहोर ने जिले की समस्त राशन दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ध्यान रहें कि जांच के नाम पर खाना पूर्ति न हो। हर पैरामीटर पर जांच करें और कमी पाए जाने पर संचालक-विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed