{"_id":"61b8291e242653174767e9e6","slug":"sehore-car-running-at-a-high-speed-trampled-six-two-killed-four-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: अंधी गति से दौड़ रही कार ने छह को रौंदा, दो की मौत, चार हुए गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: अंधी गति से दौड़ रही कार ने छह को रौंदा, दो की मौत, चार हुए गंभीर
Tue, 14 Dec 2021 10:48 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:48 AM IST
सार
सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में सोमवार रात हुआ हादसा। टक्कर के बाद पलट गई कार। गुस्साई भीड़ ने कार से डाइवर को निकाला, पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में एक तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक टक्कर मारकर 6 लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में नाबालिग सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो नाबालिग समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर भोपाल रैफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।।
सीहोर से नसरुल्लागंज जा रही तेज रफ्तार इनोवा ने सोमवार रात 10 बजे के करीब बीजला गांव के मुख्य मार्ग पर चार लोगों को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। हादसे में प्रवीण 14 साल पिता भुजराम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार उसी गति से भैरुंदा की तरफ निकल गई, जहां पर ग्रीन गार्डन के सामने खड़े दो लोगों को टक्कर मारकर कार पलट गई। इसमें महागांव जदीद निवासी कन्हैया कीर उम्र 30 साल की मौके पर मौत हो गई। घटना में चारों गंभीर घायलों को भैरुंदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों में शेखर पिता दौलत 25 साल, शुभम पिता रामअवतार उम्र 15 साल, सचिन पिता कैलाश 13 साल सभी निवासी ग्राम बीजला व मोहन पिता भागीरथ 34 साल निवासी महागांव के बताए जा रहे है। टक्कर मारने के बाद कार पलटी खाई। वहां मौजूद लोगों ने कार से बाहर निकले ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटते हुए थाने ले गए। पुलिस ने कार को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।