फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Car overturned uncontrollably on Indore-Bhopal highway, 4 people injured

सीहोर: इंदौर-भोपाल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई कार, 4 लोग घायल, घायलों ने ही किया पुलिस को फोन

Mon, 18 Apr 2022 02:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

इंदौर-भोपाल हाईवे पर उज्जैन से भोपाल जा रही कार अचानक पलट गई। चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बालिका भी शामिल है। 

विज्ञापन
Sehore: Car overturned uncontrollably on Indore-Bhopal highway, 4 people injured
भोपाल-इंदौर नेशनल हाईवे पर जावर जोड़ के पास कार पलट गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-इंदौर नेशनल हाईवे पर जावर जोड़ के पास सोमवार सुबह उज्जैन से भोपाल जा रही कार पलट गई। कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। सभी को जावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जावर थाना प्रभारी मदन इवने ने बताया कि दुर्घटना सुबह 8 बजे के करीब हुई है। यह कार (एमपी 38 सीए 1383) उज्जैन से भोपाल की ओर जा रही थी। चलते-चलते अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार नमन भंडारी, मंजरी जैन, मयूरी जैन और बालिका घायल हुई है। जिन्हें जावर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि घायलों में से ही किसी ने 100 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस से जावर के अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed