{"_id":"6210ce5e09b5ce4e960dec16","slug":"sehore-ashta-police-uncovered-many-thefts-two-accused-arrested-stolen-goods-and-weapons-confiscated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: आष्टा पुलिस ने किया कई चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और हथियार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: आष्टा पुलिस ने किया कई चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और हथियार जब्त
Sat, 19 Feb 2022 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:32 PM IST
सार
सीहोर जिले की आष्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आष्टा पुलिस ने नगर में हुई कई चोरियों का खुलासा किया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस के साथ करीब चार लाख रुपये का चोरी का माल जब्त किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरों से लाखों का माल जब्त किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले की आष्टा पुलिस ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा है, जिन्होंने नगर में सात चोरियों को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस के साथ करीब चार लाख रुपये का चोरी का माल जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार जिले में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मालवीय नगर में किराए के मकान में दो संदिग्ध लोग रह रहे हैं। जो चोरी में लिप्त हो सकते हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने नगर में कुल सात स्थानों पर चोरी करना कबूल किया है। घर की तलाशी में सोन- चांदी के आभूषण सहित देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ कुल 4 लाख रुपये से ज्यादा का मसरुका जब्त किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।