फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: After delimitation, 45 new panchayats have increased in the district, now 542 sarpanches will be elected

सीहोर: परिसीमन के बाद जिले में 45 नई पंचायतें बढ़ीं, अब 542 सरपंचों का होगा चुनाव

Thu, 24 Feb 2022 10:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 10:11 AM IST
सार

सीहोर जिले में परिसीमन के बाद 45 नई पंचायतों को बढ़ाने का अंतिम प्रकाशन किया गया है। नई पंचायतों के गठन के बाद जिले में पंचायतों की संख्या बढ़कर 542 हो जाएगी।

विज्ञापन
Sehore: After delimitation, 45 new panchayats have increased in the district, now 542 sarpanches will be elected
सीहोर में परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनावों के पहले कराई जा रही परिसीमन की प्रक्रिया में सीहोर जिलों में 45 नई पंचायतों को शामिल किया गया है, जिसके बाद जिले में पंचायतों की संख्या बढ़कर 497 से 542 हो गई है। आगामी पंचायत चुनावों में अब जिले की 542 पंचायतों में सरपंच चुने जाएंगे। इससे पहले 2019 के परिसीमन के समय जिले में 8 नई पंचायतों को जोड़ा गया था, लेकिन बाद में उन्हें निरस्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन


परिसीमन के पहले माना जा रहा था कि 2019 के आधार पर ही परिसीमन को दोहराया जाएगा, लेकिन परिसीमन के नियमों में बदलाव के बाद ये दावा खारिज हो गया। पहले किए गए परिसीमन में ये तय किया गया था कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिन गांवों की जनसंख्या एक हजार से अधिक हो चुकी है, वहां नई ग्राम पंचायतों का गठन किया जाएगा, जिसके तहत जिले में 8 पंचायतें बढ़ाईं गई थीं, लेकिन वर्तमान में हुए परिसीमन के बाद जिले के नसरुल्लागंज में सबसे ज्यादा 14 पंचायतें, सीहोर, आष्टा में 10-10,  इच्छावर में 7 और बुधनी में 4 पंचायतें बढ़ेंगी। 
विज्ञापन


सीहोर में परिसीमन के आधार पर 10 ग्राम पंचायतें बढ़ाई गई हैं। इनमें पाटेर, रावनखेड़ा, दुरगांव, धोबीखेड़ी, शाहपुर कोडिया, सागौनी, भंडेली, सालीखेड़ा, वीलखेड़ा खुर्द और मुगीसपुर शामिल हैं। वहीं आष्टा में बडखेड़ा, अतरालिया, कांकरियाखेड़ी, आंवलीखेड़ा, उमरदड़, कोटियानाला, हकीमपुरा, पारदीखेड़ी, जाफरावाद, खटसुरा ये 10 पंचायतें जोड़ी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सबसे ज्यादा 14 ग्राम पंचायतें नसरुल्लागंज में जोड़ी जाएंगी, जिनमें ससली, कोसमी, मोगराखेड़ा, लांबापानी, आमडो, बोरखेड़ी, जमुनियाकलां, सोहनखेड़ी, बोरखेड़ाखुर्द, सिराली, जामुनिया बाजयाप्त, महागांव कदीम, बरखेड़ी और सेवनिया शामिल हैं। इच्छावर में 7 ग्राम पंचायतों में पटारियासीधा, शाहपुरा, रघुनापुरा, कल्याणपुरा धाकड़, मोयापानी, धारखेड़ा और रामगड़, बुधनी में चार ग्राम पंचायतों में ऊंचाखेड़ा, लालपुरा, मड़ावन और ग्वाडिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed