फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: 10-year-old girl raped, thrown into a well with the intention of killing her, the girl saved her life by hanging with the help of a rope

Sehore Crime News: 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंका, बच्ची ने रस्सी के सहारे लटककर बचाई जान

Sat, 15 Jan 2022 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 07:58 PM IST
सार

जिले के इछावर थाने के ग्राम दूधलाई में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने के उद्देश्य से कुएं में भी फेंक दिया था। बच्ची ने कुएं में डली रस्सी पकड़कर जैसे-तैसे जान बचाई।
 

विज्ञापन
Sehore: 10-year-old girl raped, thrown into a well with the intention of killing her, the girl saved her life by hanging with the help of a rope
ग्राम दूधलाई में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म।

विस्तार

जिले के इछावर थाने के ग्राम दूधलाई में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने के उद्देश्य से कुएं में भी फेंक दिया था। बच्ची ने कुएं में डली रस्सी पकड़कर जैसे-तैसे जान बचाई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला शुक्रवार शाम का है। ग्राम दूधलाई में 10 साल की मासूम अपने घर के सामने खड़ी साइकिल ढूंढने के लिए आर्य गांव की ओर जा रही थी। तभी रोड के किनारे खेत पर काम कर रहे दुदलाई निवासी रमेश रामसिंह मोंगिया ने उसे अपने खेत पर बुलाया और बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए आरोपी ने बच्ची को जान से मारने का रास्ता चुना। उसने बच्ची को एक कुएं में फेंक दिया और भाग गया।
विज्ञापन


कुएं में कम पानी था। मोटर बांधने के लिए डाली गई रस्सी को पकड़कर बच्ची ने अपनी जान बचाई और चिल्लाने लगी। इस बीच जब अंधेरा होने पर बच्ची घर नहीं आई तो उसकी मां उसे गांव में ढूंढने निकली, तो ग्रामीणों ने बताया कि उसकी साइकिल गुम होने के कारण वह आर्य गांव की ओर गई है। जब मां आर्य गांव तरफ जा रही थी तो रोड किनारे कुएं में से चिल्लाने की आवाज आई। जब उसने कुएं में देखा तो उसकी बच्ची रस्सी के सहारे पानी में तैर रही थी। मां के शोर मचाने पर पड़ोसी किसान आए और उस बच्ची को निकालकर इछावर अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फरार
बच्ची को आठ टांके आए हैं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी रमेश ने उसे साइकिल का पता बताने के नाम पर बुलाया और बाजरे के खेत में उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसे कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी की धरपकड़ के लिए जंगल में सघन चेकिंग की जा रही है। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि 30 वर्ष आरोपी रमेश मोगिया के खिलाफ 376, 307 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी की तलाश जारी है।


आदतन नशेड़ी है आरोपी

एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी रमेश मोंगिया आदतन नशेड़ी है। वह शराब के साथ गांजे का नशा करता है। यही कारण है कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। आरोपी अपने पिता रामसिंह के साथ गांव के ही रामेश्वर जाट के यहां खेतिहर मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed