फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seeing two crocodiles that came out of the river, the villagers breathed, the forest workers caught them

MP News: एक साथ दो मगरमच्छों को देखकर थमीं ग्रामीणों की सांसे, वनकर्मियों ने पकड़कर नदी में छोड़ा

Fri, 17 Feb 2023 05:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 05:55 PM IST
सार

नदी से निकलकर मगरमच्छ टपरियों के पास बैठ गया है। स्टॉफ के साथ पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में उसे नदी में छोड़ा। मगरमच्छ आठ फीट लंबा था। दूसरा मगरमच्छ गोहदर से निकलकर स्टापडेम के पास बैठा था। वह छह फीट लंबा था।

विज्ञापन
Seeing two crocodiles that came out of the river, the villagers breathed, the forest workers caught them
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव की नदियों में जलस्तर कम हो गया है। कहीं-कहीं तो नदी सूख गई है। नदियों में रहने वाले जीव जंतु पानी ना होने के कारण अब इधर-उधर भागने लगे हैं। तेंदूखेड़ा ब्लॉक में दो मगरमच्छ नदी से बाहर निकल आए, जिसकी सूचना वन अमले को स्थानीय लोगों ने दी। वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन करके दोनों मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
विज्ञापन


पहला मगरमच्छ नौरादेही अभयारण्य की सरदार रेंज के अंतर्गत खमतरा गांव से निकलने नाली नदी से निकलकर खेतों में बनी टपरियों के पास आकर बैठ गया। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना नौरादेही अभयारण्य के सर्रा के रेंजर को दी। रेंजर ने तत्काल अपना स्टॉफ भेजा और  रेस्क्यू ऑपरेशन कर मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में नौरादेही से निकलने वाली नदी बामनदेही में छोड़ा।
विज्ञापन


स्टॉपडेम के पास बैठा था मगरमच्छ
दूसरा मगरमच्छ तारादेही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गोहदर नदी से निकलकर नवनिर्मित स्टॉप डेम के पास बैठ गया। तभी मजदूर वहां से निकल रहे मजदूरों की नजर अचानक स्टॉप डेम के सामने बैठे मगरमच्छ पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तारादेही वन परीक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन को दी। रेंजर अपने स्टॉप के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौरादेही अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम खतरा में पकड़े गए मगरमच्छ को वनकर्मियों ने पकड़ कर बामनदेही नदी में छोड़ा। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी लखन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सूचना आई थी कि नदी से निकलकर मगरमच्छ टपरियों के पास बैठ गया है। स्टॉफ के साथ पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में उसे नदी में छोड़ा। मगरमच्छ आठ फीट लंबा था। दूसरा मगरमच्छ गोहदर से निकलकर स्टापडेम के पास बैठा था। वह छह फीट लंबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed