{"_id":"6435468bddcc769d8809ebe5","slug":"seeing-the-injured-lying-on-the-road-union-minister-prahlad-patel-stopped-the-convoy-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क पर पड़े घायलों को देख केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने रोका काफिला, बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क पर पड़े घायलों को देख केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने रोका काफिला, बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल
Tue, 11 Apr 2023 05:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:07 PM IST
सार
दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सड़क हादसे का शिकार कुछ लोगों को देखकर अपना काफिला रोका और फिर एक गंभीर घायल बुजुर्ग को अपनी फॉलो अप गाड़ी से हटा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को सड़क पर पड़े घायलों को देखकर अपना काफिला रोका और घायलों का हाल चाल जानकर उन्हें अस्पताल पहंचाया। दरअसल मंगलवार की सुबह जिले के फतेहपुर- हटा मार्ग पर वाहन दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गया था। इस दौरान क्षेत्र के दौरे पर निकले केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घायल को सड़क पर देखा तो अपने काफिले को रोक घायल का हाल जानकर उसे अपने फॉलो वाहन से इलाज के लिए हटा अस्पताल पहुंचाया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल अपने काफिले के साथ फतेहपुर मार्ग पर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार बुजुर्ग खेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत को देखते ही मंत्री ने अपने काफिले को रोका और पास में जाकर घायलों का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्हें लगा कि एक बुजुर्ग ज्यादा घायल हैं और तत्काल में कोई वाहन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने एक फॉलो वाहन में बुजुर्ग को बैठाया और उसे हटा अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। फॉलो वाहन में तैनात सूबेदार अभिनव साहू बुजुर्ग को हटा अस्पताल लेकर पहुंचे। सूबेदार अभिनव साहू ने बताया मंत्री का काफिला निकल रहा था। इस दौरान दो बाइक सवार की टक्कर हुई। बुजुर्ग काफी घायल थे, इसलिए मंत्री के आदेश पर वह उस बुजुर्ग को हटा अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां पर उसका इलाज शुरू कराया है। उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।