फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scindia made earthen lamps: People were shocked to see the different style of the Union Minister in Gwalior, the video went viral

सिंधिया ने बनाया मिट्टी का दीया: ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री का अलग अंदाज देखकर चौंके लोग, वीडियो वायरल

Fri, 11 Mar 2022 12:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 12:19 PM IST
सार

ग्वालियर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रजापति समाज के कार्यक्रम में चाक चलाकर मिट्टी के बर्तन बनाएं, उनका एक अलग अंदाज देखकर लोग चौंक गए।

विज्ञापन
Scindia made earthen lamps: People were shocked to see the different style of the Union Minister in Gwalior, the video went viral
मिट्टी के बर्तन बनाते केंद्रीय मंत्री सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर में एक अलग अंदाज में नजर आए, जिसकी चर्चा पूरे शहर भर में होती रही, वहीं उनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हुआ।
विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री शहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करने के दौरान प्रजापति समाज के स्वागत कार्यक्रम में स्वागत हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया मंच पर बैठे कुम्हार के पास पहुंचे और खुद वहां बैठकर चाक चलाकर मिट्टी के बर्तन बनाने लगे। उनका एक अलग रूप देखकर लोग पहले तो चौंके और फिर बाद में उनके इस निराले अंदाज को मोबाइल के कैद किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह अनोखा अंदाज लोगों को पहली बार देखने को मिला है, हालांकि वे अक्सर आम लोगों के बीच पहुंचते हैं और उनसे मुलाकात करते हैं। इससे  पहले एक उनका एक घर में जाकर पूरी तलने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed