फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   scindia is top contenders for cm post: digvijay

सीएम पद के दावेदारों में सिंधिया सबसे आगे: दिग्विजय

Sat, 04 May 2013 01:32 PM IST
ग्वालियर/ब्यूरो
ग्वालियर/ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
scindia is top contenders for cm post: digvijay

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे आगे हैं। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कही।

विज्ञापन


ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव अशोक सिंह के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। इस बार सरकार कांग्रेस की बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी चाहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का फर्जी प्रचार तंत्र अब जनता को गुमराह नहीं कर पाएगा।

जनता ने भाजपा की करनी और कथनी को समझ लिया है। उमा भारती ने अपने कार्यकाल के दौरान जो वायदे किए थे उन्हें पूरे करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर दबाव बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं पर दिग्विजय ने कहा कि अगर दिल्ली में कोई घटना होती है तो नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करती हैं। मगर मप्र की घटनाओं पर वह मुख्यमंत्री से चर्चा तक नहीं करतीं।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने झूठा बताया। कहा कि मोदी गुजरात के विकास के गलत आंकडे़ पेश कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुजरात किसी भी क्षेत्र में नंबर वन नहीं है। भाजपा के कुछ लोग मोदी को महिमा मंडित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed