{"_id":"643834d2c5f2e095a1020c33","slug":"schools-will-not-start-in-rajgarh-after-1-30-pm-seeing-the-rising-temperature-the-deo-issued-the-order-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: राजगढ़ में दोपहर 1.30 के बाद नहीं लगेंगे स्कूल, चढ़ते तापमान को देख डीईओ ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: राजगढ़ में दोपहर 1.30 के बाद नहीं लगेंगे स्कूल, चढ़ते तापमान को देख डीईओ ने जारी किया आदेश
Thu, 13 Apr 2023 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:29 PM IST
सार
मौसम में बदलाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नया आदेश दिया है। इसके जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल दोपहर डेढ़ बजे के बाद नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर दिखने लगा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर दिखने लगा है। राजगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म शहरों में शामिल है। मौसम में बदलाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नया आदेश दिया है। इसके जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल दोपहर डेढ़ बजे के बाद नहीं चलेंगे।
बता दें कि राजगढ़ जिले में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के परीक्षा परिणामों के पश्चात वर्ष 2023-24 के लिए शासकीय व अशासकीय विद्यालय पुनः प्रारंभ हो चुके हैं, जो कि अनुमानित अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक लगाए जाएंगे। किंतु राजगढ़ जिले में बढ़ते हुए तापमान को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के अभिभावकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल के समय मे परिवर्तन को लेकर राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित से गुहार लगाई थी।
राजगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त अशासकीय व शासकीय विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि जिन विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जा रही है उनका समय पूर्व की तरह यथावत रहेगा।