फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Save own cow man fight with tiger

अपनी गाय को बचाने को बाघ से भिड़ा ग्रामीण

Tue, 26 May 2015 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 May 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Save own cow man fight with tiger

मध्यप्रदेश के शिवनी जिले के कुरई फॉरेस्ट एरिया में अजीब वाक्या सामने आया है। यहां एक 50 साल का बुजुर्ग किसान अपनी गाय की जान बचाने के लिए सीधे बाघ से भिड़ गया। बाघ से संघर्ष के दौरान किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हालांकि वो अपनी गाय को नहीं बचा सका लेकिन उसकी बहादुरी के चर्चे जरूर लोग कर रहे हैं। किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय की है जब 50 वर्षीय किसान सोहनलाल खंडाते अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल ले गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नदी किनारे घास चरते समय उनकी गाय पर एक बाघ ने हमला बोल दिया। शोर सुनकर वे वहां पहुंचे तो देखा कि उनकी गाय मरी पड़ी थी और नजदीक ही एक बाघ सुस्ता रहा था। यह नजारा देख सोहनलाल ने शोर मचाया तो बाघ ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहनलाल मदद के लिए चिल्लाए लेकिन डर के मारे कोई ग्रामीण वहां नहीं पहुंचा। बाद में गंभीर हालत में सोहनलाल को कुरई के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed