फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satta ka semifinal shivpuri assembly elections issues water crisis

सत्ता का सेमीफाइनल: शिवपुरी की जनता पानी के लिए तरसी, वोट के लिए तरस न जायें नेता

Mon, 12 Nov 2018 10:42 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
satta ka semifinal shivpuri assembly elections issues water crisis
सत्ता का सेमीफाइनल में शिवपुरी की जनता से बात
अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा शिवपुरी। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता से बात करके यहां का मिजाज टटोला। उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना की जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने का मन रखती है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि शिवपुरी इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है। अमर उजाला के कार्यक्रम में लोगों ने  बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

पीने के पानी की बड़ी दिक्कत

एक शख्स ने बताया कि पानी और बिजली की समस्या गंभीर है, खासकर पानी की। कॉलोनी में पानी नहीं आता, टैंकर मंगाना पड़ता है जिसके लिए 400 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बीते 8-9 साल से टैंकर मंगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत तो की लेकिन बात सुनी नहीं गई।
विज्ञापन

एक और व्यक्ति ने पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव दर चुनाव नेता पानी लाने की बात तो करते हैं लेकिन घरों तक पानी पहुंचता दिखाई नहीं देता। 

आढ़त का काम करने वाले युवा, प्रिंस ने बताया कि कारोबार का ज्यादा स्कोप नहीं है। मंडी में कभ-कभी माहौल भी बिगड़ जाता है। 

शिवपुरी जिले में ही आने वाली पोहरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार हरकिशन कुशवाहा ने बेरोजगारी और कुपोषण को बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि करीब 50 फीसदी लोगों तक सूखा राहत का पैसा नहीं पहुंच सका है। भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी पर बात

युवाओं के लिए बेरोजगारी बड़ी दिक्कत है। अमर उजाला का चुनाव रथ अब तक मध्यप्रदेश के जिन तमाम शहरों में पहुंचा है, वहां ये समस्या लोगों ने खुलकर रखी है। शिवपुरी भी इससे अछूता नहीं दिखा। स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि  शिक्षा के लिए भी बाहर के शहरों का रुख करना पड़ता है। अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या नाकाफी है। कंप्यूटर शॉप चलाने वाले एक और शख्स ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों केे लिए शिवपुरी में कोई काम धंधा नहीं है। 
टी वैली प्रायोजित सत्ता के सेमीफाइनल में चुनाव रथ का अगला पड़ाव होगा गुना शहर में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed