फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satta Ka Sangram: Voters of Ratlam spoke openly on election issues raised issue of employment and inflation

Satta Ka Sangram: चुनावी मुद्दों पर खुलकर बोले रतलाम के मतदाता, रोजगार और महंगाई का मुद्दा उठाया, कही यह बात

Thu, 09 May 2024 12:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 May 2024 12:38 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में है। यहां सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई, जिसमें लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। जानिए, क्या बोले वोटर?

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Voters of Ratlam spoke openly on election issues raised issue of employment and inflation
रतलाम में सत्ता का संग्राम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। आज गुरुवार को दिन भर मध्यप्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं से चर्चा कर चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। सुबह मतदाताओं के साथ क्षेत्र के चुनावी मुद्दे को लेकर चाय पर चर्चा की गई। यहां भाजपा की महिला उम्मीदवार अनीता नागर की कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया से सीधी टक्कर है। जानिए, क्या बोले वोटर..?

विज्ञापन


विज्ञापन


रतलाम के नेहरू स्टेडियम के पास हुई चुनावी चर्चा में एक मतदाता ने कहा कि रतलाम के दिल में विकास है। भाजपा सरकार ने विकास किया है। हम चाहते हैं कि देश में विकास की गंगा बहती रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मतदाता ने कहा कि यहां बेरोजगारी मुद्दा है। यहां के सांसद और विधायक को इस बोर ध्यान देना चाहिए। यहां एक इंड्रस्टी आने वाली थी, लेकिन वह नहीं आ सकी।     

एक अन्य मतादाता ने कहा कि इस चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा है। लेकिन, देश में विकास हो रहा है, ऐसे में जो सरकार चल रही है, उसे ही लाएंगे। उन्होंने कहा कि पानी और सड़कों को लेकर लोग परेशान हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षा है कि इन समस्याओं का भी समाधान होगा। 


एक अन्य मतदाता ने कहा कि बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। मंदिर-मस्जिद खाने के लिए नहीं देता है। महंगाई बहुत ज्यादा है, टैक्स बहुत लग रहा है। अगर, सरकार आ गई तो सोना एक लाख पार चला जाएगा। गरीब आदमी भी अपनी बेटी की नाक-कान ठकता है। रोजगार की यहां कोई सुविधा नहीं है, यहां के युवा बाहर जा रहे हैं और फिर वे वहीं के होकर रह जाते हैं। भगवान सबके घट में हैं, यह कोई जरूरी नहीं है कि 1000 किमी दूर जाएं तभी भगवान मिलें। 

रतलाम-झाबुआ का सियासी समीकरण
रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने अनिता नागर सिंह चौहान पर दांव लगाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के गुमान सिंह डामोर जीतकर चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed