फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satpura Tiger Reserve Tiger raced to hunt bison see how bison survived

Satpura Tiger Reserve: बाइसन के शिकार के लिए टाइगर ने लगाई दौड़, देखिए कैसे बचा बाइसन

Wed, 05 Apr 2023 11:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले (होशंगाबाद) में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में हर दिन कोई न कोई खूबसूरत वीडियो सामने आता है, जिसे लोग खूब ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है, यहां पर बाइसन का शिकार करने के लिए टाइगर उसे काफी दूर तक दौड़ाता है।

विज्ञापन
Satpura Tiger Reserve Tiger raced to hunt bison see how bison survived
बाइसन के शिकार के लिए टाइगर ने लगाई दौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नर्मदापुरम जिले का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व हमेशा चर्चा में बना रहता है और आए दिन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों का नजारा देखने को मिलता है। ऐसा ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ भारतीय गौर बायसन का शिकार करते हुए नजर आ रहा है। इसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

विज्ञापन


बता दें कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में युवा बाघ ने अपने चरम पर एक वयस्क गौर का शिकार करने की कोशिश की, लेकिन गौर बायसन बाघ को चकमा देकर एसटीआर के जंगल में भाग निकला। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गौर बायसन का शिकार करते हुए अक्सर बाघ नजर आते हैं। ऐसा ही एक अनुभव एसटीआर पार्क में आने वाले पर्यटकों को भा गया। वे इस नजारे का आनंद लेने में सक्षम साबित हुए और इस वीडियो को कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटकों द्वारा वन्य जीव को किसी भी तरह से कोई हानि नहीं पहुंचाई गई।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Satpura Tiger Reserve Official (@satpuratigerreserveofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


STR पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र...
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां बाघ, तेंदुआ, चीतल, हिरण, बारहसिंगा और हाथी समेत कई वन्यजीव पक्षी निवास करते हैं। इनकी खूबसूरत वादियों को देखने और घूमने के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र समेत दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। वहीं, बाघ बायसन चीतल और बारहसिंगा के झुंड पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed