{"_id":"68dcf7a8e8fc6ca8320ff12a","slug":"woman-drowns-in-water-tank-at-home-family-in-shock-satna-news-c-1-1-noi1431-3468918-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: घर के पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत, सुबह उठने पर नहीं मिली तो की तलाश; टैंक में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: घर के पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत, सुबह उठने पर नहीं मिली तो की तलाश; टैंक में मिला शव
Wed, 01 Oct 2025 04:14 PM IST
सतना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 04:14 PM IST
सार
सतना जिले के नागौद में महिला सुधा अग्रवाल का शव घर के पानी के टैंक से बरामद हुआ। वह लंबे समय से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थीं। परिजनों ने इलाज की पुष्टि की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
मामला सतना के नागौद थाने का है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक घर के पानी के टैंक से महिला का शव बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सुधा अग्रवाल के रूप में हुई है। वह अपने मायके नागौद में रह रही थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो सुधा अपने कमरे में नहीं थीं। काफी तलाश करने के बाद जब घर के पानी के टैंक का ढक्कन खोला गया तो अंदर उनका शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लव जिहाद: विवाहिता को बहन बनाया फिर कर लिया निकाह, कुरान पढ़ने का दबाव डाला, मौत से मचा बवाल तो चला बुलडोजर
विज्ञापन
मानसिक तनाव से जूझ रही थीं महिला
परिजनों का कहना है कि सुधा लंबे समय से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था। प्राथमिक जांच में पुलिस को भी यह आशंका है कि महिला ने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया होगा। सूचना मिलते ही नागौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
