{"_id":"68dcfb3295806b869f0702c8","slug":"love-jihad-woman-s-suspicious-death-after-nikah-sparks-hindu-outrage-bulldozer-demolishes-accused-s-house-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad Case: 'विवाहिता बहन' से कर लिया निकाह, कुरान पढ़ने का दबाव डाला, सुसाइड से मचा बवाल तो चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad Case: 'विवाहिता बहन' से कर लिया निकाह, कुरान पढ़ने का दबाव डाला, सुसाइड से मचा बवाल तो चला बुलडोजर
Wed, 01 Oct 2025 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:36 PM IST
सार
Religious Conversion Case In MP: पहले बहन बनाया और फिर लिव इन में रहने के बाद युवती से निकाह करके उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाला। मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है।
विज्ञापन
लव जिहाद मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
MP Crime News: शहर से 55 किमी दूर बड़नगर की रहने वाली 22 वर्षीय शैलू पिछले दो साल से मुस्लिम युवक मोनू खां के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि दोनों कुछ समय लिव-इन में रहने के बाद निकाह कर चुके थे। इस बीच सोमवार को शैलू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने बड़नगर थाने का घेराव किया और मोनू खां पर लव जिहाद का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी तथा उसके मकान को ध्वस्त करने की मांग की। करीब एक घंटे तक थाने पर नारेबाजी के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मोनू पर केस दर्ज कर, उसका मकान जेसीबी से तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लव जिहाद के मामले में आरोपी के घर बुलडोजर चला
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप
मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि शैलू की पहले शादी हो चुकी थी। मोनू उसके ससुराल आने-जाने लगा तो परिजनों ने आपत्ति जताई। विश्वास दिलाने के लिए मोनू ने शैलू से राखी भी बंधवाई लेकिन बाद में उसे अपने घर ले आया। यहां दोनों लिव-इन में रहे और फिर निकाह कर लिया। भाई का आरोप है कि मोनू के परिजन शैलू को मंदिर जाने से रोकते थे, घर से बाहर निकलने पर बुर्का पहनना अनिवार्य कर दिया गया था और कुरान पढ़ने का दबाव भी डाला जाता था।
विधायक और संगठनों की मांग
घटना के बाद भाजपा विधायक जितेंद्र पंड्या थाने पहुंचे और अधिकारियों से लव जिहाद की धारा में केस दर्ज करने की मांग की। वहीं क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष दीपिका सिंह डोडिया ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और उसका घर तोड़ने की मांग की। एसडीएम धीरेन्द्र पराशर ने आश्वासन दिया कि मामले में अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।
प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी
विश्व हिंदू परिषद नागदा जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव रावल ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सभी हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए और उन्होंने थाने पर प्रदर्शन किया। संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा और बड़नगर बंद भी कराया जाएगा।
पांच पर प्रकरण दर्ज
टीआई अशोक पाटीदार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पति मोनू खां, ससुर गुड्डू खां पिता अब्दुल मजीद, सास शहनाज बी, देवर सोनू और ननद तबस्सुम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और लव जिहाद का प्रकरण दर्ज किया गया है। मोनू खां और गुड्डू खां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी मोनू खां का जुलूस निकाल दिया। इस दौरान वह कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए कहता रहा कि अपराध करना पाप है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन